भाजपा-कांग्रेस गठजोड़ करें-शत्रुघ्न

Webdunia
गुरुवार, 14 मई 2009 (10:31 IST)
अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने देश के स्थायित्व और विकास के लिए भाजपा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनाने का विचार सुझाया है। उन्होंने कहा कि देशहित में भाजपा और कांग्रेस गठबंधन सरकार की कोशिश क्यों नहीं हो सकती।

पटना साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले सिन्हा ने गठबंधन सरकार को आज के समय की जरूरत बताते हुए कहा कि पिछला अनुभव बताता है कि क्षेत्रीय पार्टियों के साथ कड़े मोलतौल के बाद बनी सरकार इसके कार्यकाल तक काफी डाँवाडोल स्थिति में रही।

सिन्हा ने कहा कि इस परिप्रेक्ष्य में भाजपा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार स्थायी और कठिनाइयों से मुक्त होगी। अटलबिहारी वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सिन्हा ने कहा मैं भाजपा-कांग्रेस सरकार बनाने का विचार दे रहा हूँ।

उन्होंने कहा कि विदेशों में कई उदाहरण हैं कि प्रमुख राजनीतिक दलों ने स्थायी सरकार बनाने के लिए हाथ मिलाए।

यह पूछने पर कि गठबंधन सरकार का नेतृत्व कौन करेगा, सिन्हा ने कहा कि जिस पार्टी के पास सबसे ज्यादा संख्या होगी, उसी का प्रधानमंत्री होना चाहिए। सिन्हा ने कहा कि इस तरह की सरकार न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर आधारित होगी, जो देश की आर्थिक और विदेश नीति को ठीक तरीके से देख सकेगी।

यह पूछने पर कि मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी किस तरह से एक साथ आएँगे तो उन्होंने कहा राजनीति संभावनाओं की कला है।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं से पूछा अगर आप वामपंथी पार्टियों, समाजवादी पार्टी के साथ कल्याणसिंह और मुस्लिम लीग का दरवाजा खटखटा सकते हैं तो इस गठबंधन में क्या बुराई है?

इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले दो बार बिहार से राज्यसभा सदस्य रहे सिन्हा ने कहा राजनीति में किसी को भी अछूत नहीं मानना चाहिए।

भाजपा के मुख्य रणनीतिकार सुधींद्र कुलकर्णी ने पिछले हफ्ते एक टीवी परिचर्चा में कहा था कि उनकी पार्टी कांग्रेस को राजनीतिक तौर पर अछूत नहीं मानती।

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

Stock Market Crash: तीसरे विश्वयुद्ध की आहट ने निकाला भारतीय शेयर बाजार का दम, सेंसेक्स और निफ्टी धाराशायी

ईरान को लेकर क्या है ट्रंप का नया नारा, क्या है MIGA का मतलब?

कार के नीचे दम तोड़ रहा था बुजुर्ग, काफिले में हाथ हिला रहे थे पूर्व CM, दर्दनाक मौत

Weather Update: देशभर में छाया मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

अमेरिकी हमलों पर UNSC की इमरजेंसी बैठक, ईरान हुआ आगबबूला