Biodata Maker

मुंबई में कांग्रेस की जिम्मेदारी बढ़ी-प्रिया

Webdunia
रविवार, 24 मई 2009 (18:12 IST)
उत्तरी मध्य मुंबई की सांसद प्रिया दत्त ने रविवार को कहा कि शहर में कांग्रेस द्वारा अन्य दलों का सूपड़ा साफ कर देने से महानगर के लोगों के प्रति उनकी पार्टी की जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता बढ़ गई है। व्यावसायिक राजधानी की सभी छह सीटों पर कब्जा जमाकर कांग्रेस ने दूसरे दलों का सूपड़ा साफ कर दिया।

एक लाख 74 हजार वोटों से लोकसभा का चुनाव जीतने वाली प्रिया दत्त ने इस साल के अंत में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के संदर्भ में कहा कि चुनौती अभी शुरू हुई है। एक चुनाव संपन्न हुआ है और दूसरा जल्द होने वाला है।

अपनी तात्कालिक वरीयताओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मानसून की तैयारियों के बारे में निगम अधिकारियों से समन्वय पर चर्चा करने के लिए वे जल्द ही निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। 2006 में मानसून के दौरान उनका क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 तक की मलिन बस्तियों का नियमितीकरण, गरीबों का पुनर्वास, मीठी नदी की सफाई और विकास तथा शहर में आधारभूत सुविधाओं में सुधार पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा।
Show comments

जरूर पढ़ें

बेचारी 80 साल की होने वाली है, इस उम्र में छोड़ दीजिए, सोनिया गांधी को कोर्ट का नोटिस मिलने पर प्रियंका गांधी का बयान

CDF बनते ही आसिम मुनीर ने फिर उगला जहर, बोले- भारत भ्रम न पाले, दिया जाएगा तगड़ा जवाब...

पहले पीएम से गुहार लगाई, अब पाकिस्तानी महिला ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका, इंदौर में रह रहा पति कर रहा दूसरी शादी

प्राइवेट पार्ट पकड़ना रेप नहीं, इलाहबाद हाईकोर्ट की भाषा पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

इंडिगो को लगेगा बड़ा झटका, दूसरी एयरलाइंस को मिलेगा मौका

सभी देखें

नवीनतम

Kia Seltos 2026 : कीमत से लेकर फीचर तक, क्या है नया, सिर्फ 25000 रुपए में

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

मुख्यमंत्री योगी के विकास मॉडल की नई मिसाल बनीं रेखा, मेहनत और भरोसे से बदली जिंदगी

CM योगी के विजन से उत्तर प्रदेश बना ‘डिजिटल डेस्टिनेशन’

नागरिक बनने से पहले सोनिया मतदाता कैसे बनीं? अमित शाह ने बोला कांग्रेस पर हमला, कहा, कांग्रेस ने 3 बार की वोट चोरी