राष्ट्रपति का काम हुआ आसान

Webdunia
शनिवार, 16 मई 2009 (19:28 IST)
लोकसभा चुनाव की चल रही मतगणना में स्पष्ट तस्वीर उभरने के बाद राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के लिए अब सरकार बनाने के लिए सबसे बड़ी पार्टी या गठजोड़ को आमंत्रित करने का काम आसान हो गया है।

संप्रग ने चुनावी दौड़ में राजग को काफी पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को सरकार बनाने का न्यौता मिलना स्वाभाविक है।

भाजपा ने स्वीकार कर लिया है कि संप्रग उससे आगे है और राजग की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश करने की बात अब गुजरी बात हो गई है। ऐसे में राष्ट्रपति का काम आसान हो गया है।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी की हार को स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता आपस में मिलकर उन कारणों का विश्लेषण करेंगे जिनकी वजह से उसे आज यह दिन देखना पडा। इसके लिए पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक शाम को बुलायी गई है।

कांग्रेस प्रवक्ता जनार्दन द्विवेद्वी ने ऐलान किया कि मनमोहन सिंह अब प्रधानमंत्री बनेंगे। जवाहरलाल नेहरू के बाद वह ऐसे पहले व्यक्ति होंगे जो पाँच साल का सफल कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर से देश की कमान सँभालेंगे।

राष्ट्रपति भवन के एक अधिकारी के मुताबिक प्रतिभा पाटिल सरकार गठन के बारे में सलाह मशविरे के लिए पूर्व एटार्नी जनरल अशोक देसाई से मुलाकात करेंगी। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति कानूनी विशेषज्ञों के साथ मशविरे की प्रक्रिया को संभवत: लंबा नहीं खींचेंगी।

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

Share Bazaar में लगातार तीसरे दिन गिरावट, Sensex 83 अंक टूटा, Nifty भी आया नीचे

Tej Pratap Yadav का X पर पोस्ट- शुरुआत तुमने की, अंत मैं करूंगा, किसकी ओर इशारा

Ahmedabad Plane Crash : 7 दिन बाद भी बिखरा हुआ है विमान का मलबा, हादसे का सुराग तलाश रहे जांचकर्ता

Gold-silver prices : सस्ता हुआ सोना, युद्ध जैसे हालातों में क्या सेफ Investment, चांदी की कीमतों में भी गिरावट

Himachal Pradesh : जर्मनी में MBA कर रहा युवक लापता, परिवार ने CM सुक्खू से लगाई यह गुहार