राष्ट्रपति स्थिरता के पैमाने को देखेंगी-कांग्रेस

Webdunia
गुरुवार, 14 मई 2009 (15:37 IST)
लोकसभा चुनाव के एक्जिट पोल में दोनों प्रमुख दलों और गठबंधनों के बीच काँटे की टक्कर दिखाए जाने के बीच कांग्रेस ने गुरुवार को उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल संविधान का अनुसरण करते हुए अगली सरकार बनाने का किसी को न्य ोता देते समय स्थिरता के पैमाने का इस्तेमाल करेंगी।

कांग्रेस ने यह उम्मीद भी जताई कि तीसरे मोर्चे की सरकार की मुहिम चला रहे वामदल साम्प्रदायिक दलों के खिलाफ लड़ाई में सैद्धान्तिक रुख की अनदेखी नहीं करेंगे। पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा हम उम्मीद करते हैं कि वे स्थापित मानदंडों का अनुसरण करेंगी। वे संविधान के अनुरूप चलेंगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या अकेले सबसे बड़े दल या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए, सिंह ने कहा अकेला सबसे बड़ा दल। यह राष्ट्रपति के विवेकाधिकार का मामला है। उनका क्या आकलन है। कौन स्थिर सरकार दे पाएगा। स्थिरता पैमाना होना चाहिए।
Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

रपटे या पुल-पुलिया पर बाढ़ का पानी हो तो पार न करें, CM मोहन यादव की जनता से अपील

Strait of Hormuz : ईरान ने उठाया बड़ा कदम, संसद में पास हो गया होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का प्रस्ताव, भारत पर कितना असर

क्या ऑपरेशन मिडनाइट हैमर से अमेरिका ने बर्बाद कर दिया ईरान का परमाणु मिशन, पेंटागन का बड़ा दावा

Operation Sindhu : ईरान से अब तक 1400 से ज्‍यादा भारतीयों को निकाला

Air India का बड़ा फैसला, उड़ानों की घटाई संख्या, बताई ये वजह