विधानसभा हारे पर केन्द्र में मंत्री बने

Webdunia
केन्द्र की डॉ. मनमोहनसिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल होने वाले राजस्थान प्रदेश कांगेस अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने दिसंबर में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में एक वोट से पराजित होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और जनादेश को स्वीकार करते हुए अगला सफर जारी रखा।

डॉ. जोशी नाथद्वारा विधानसभा सीट से सिर्फ एक मत से पराजित हो गए थे। लोकसभा चुनावों में डॉ. जोशी ने भीलवाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरकर भाजपा उम्मीदवार वीवी सिंह को एक लाख से अधिक मतों से पराजित किया।

डॉ. जोशी ने भाजपा द्वारा खुद के बाहरी प्रत्याशी समेत अन्य आरोपों को दरकिनार करते हुए अपना चुनाव प्रचार जारी रखा ओर अन्तत: फतह हासिल की।

29 जुलाई 1950 को राजसमंद जिले के कुआरिया गाँव में भूदेव प्रसाद जोशी के घर जन्मे डॉ. जोशी ने उदयपुर विश्वविद्यालय से एमएससी (भौतिक शास्त्र), एम, पीएचडी (मनोविज्ञान), एलएलबी की डिग्रियाँ ली और फिर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर में मनोविज्ञान के प्रोफेसर नियुक्त हुए।

जोशी सातवीं, आठवीं और बारहवीं राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे। इस दौरान वे तीन बार मंत्री रहे। कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी के नजदीकी जोशी ने 26 सितंबर, 2007 को राजस्थान प्रदेश कांगेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला।

जोशी राजस्थान विश्वविद्यालय सिंडिकेट तेंदू पत्ता सलाहकार समिति बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट उदयपुर विश्वविद्यालय के सदस्य भी रहे। जोशी मौजूदा समय में अखिल भारतीय कांगेस कमेटी के सदस्य भी हैं ।-भाषा

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग