जैसा ब्वॉयफ्रेंड वैसा गिफ्ट

Webdunia
ND
नया-नया प्यार। नए-नए उपहार। नया सा संसार। लेकिन सच तो यह है कि नए-नए प्यार में क्या और कैसे उपहार दिए जाएँ यह समझ नहीं आता। लड़कियों के लिए तो उपहारों से बाजार अटे पड़े हैं। उलझन तब होती है जब उपहार ब्वॉयफ्रेंड के लिए लेना हो। पेन, डायरी, बेल्ट, बुक्स, टाई, शर्ट से ज्यादा शायद ही हम कुछ सोच पाते हैं।

दरअसल अपने ब्वॉयफ्रेंड को गिफ्‍ट देने से पहले जरूरत होती है उसके मनोविज्ञान को समझने की। उसकी प्रवृत्ति, मनोभाव, दक्षता एवं रुचि के क्षेत्र को समझने की।

खिलाड़ी ब्वॉयफ्रेंड : अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड खिलाड़ी या खेलों का शौकीन है तो आपके पास ढेरों ऑप्शन हैं। जिस खेल का वह शौकीन है आप उसकी किट उसे गिफ्‍ट कर सकते हैं। उस खेल से संबंधित बुक्स, सीडी भी मार्केट में सर्च कर सकते हैं। स्पोर्ट्‍स टीशर्ट, शूज, हेंड बेल्ट भी अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

धार्मिक ब्वॉयफ्रेंड : अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड हर वक्त धार्मिक चर्चा में मशगूल रहता है तो वह इसी श्रेणी में आता है। आपको पता लगाना है कि किस भगवान का वह अनन्य उपासक है। आप मार्केट से वही मूर्ति लाकर भेंट कर सकती हैं। उसके दिल में बसने के लिए उसी देवता, देवी के स्तोत्र या चालीसा भी अच्छी भेंट होंगे।

पढ़ाकू ब्वॉयफ्रेंड : अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड इस किताबी श्रेणी में आता है तो उसकी रुचि की किताबों से पुस्तक संसार सजा पड़ा मिलेगा। बस यह न हो कि उसे शौक है टॉल्सटाय पढ़ने का और आप उसे खलील जिब्रान थमा बैठें। इसलिए बी केयरफुल, उसके पसंदीदा लेखक-लेखिका विषय ‍और विधा की जानकारी हासिल कर ही गिफ्‍ट सिलेक्ट कीजिए।

सजा-धजा ब्वॉंयफ्रेंड : अगर आपके ब्वॉयफ्रेंड को खूब सजने-सँवरने और अलग हटकर दिखने की चाह है तो अपने पर्स का वजन बढ़ा लीजिए। बाजार में एक से एक परफ्‍यूम, टीशर्ट, हैंडबेल्ट, घड़ियाँ, मोबाइल, स्कीन क्रीम, बालियाँ, चैन और कीरिंग उपलब्ध हैं। सुटेड-बूटेड ब्वॉयफ्रेंड के लिए शानदार टाई का कलेक्शन भी मौजूद है।

रोमांटिक ब्वॉयफ्रेंड : आप खुशकिस्मत हैं कि आपका ब्वॉयफ्रेंड इस श्रेणी में आता है। इस बंदे के लिए शॉपिंग मॉल्स में बेहद क्यूट सलोने गिफ्‍ट्‍स की श्रृंखला मिलेगी। भावभीने, कोमल अनुभूतियों में डूबे सेंटी गिफ्‍ट्‍स खरीदकर आप हमेशा के लिए इन्हें अपना बना सकती हैं। वैसे ये इतने भावुक होते हैं कि एक गुलाब पर भी साल भर गुलाम बने रह सकते हैं।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

लबों पर उसके कभी बद-दु'आ नहीं होती, मदर्स डे पर भावुक कर देंगे मां की ममता का बखान करते ये शेर

रिलेशनशिप में फील हो रहा है अकेलापन? जानिए ये 5 बड़े संकेत जो बताते हैं कि आपका रिश्ता भी है साइलेंट डाइवोर्स का शिकार

पनीर बना दुनिया का सबसे घटिया फूड, 80% सैंपल फेल, जानिए कैसे बचें मिलावट के धोखे से

शिवलिंग मुद्रा क्या है? क्या सच में बॉडी के लिए है फायदेमंद? जानिए इस पॉवरफुल योग मुद्रा के बारे में

कितने सच हैं यूरीन थेरेपी से इलाज के दावे, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

सभी देखें

नवीनतम

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

फैटी लिवर और डायबिटीज जैसी बीमारियों को छूमंतर करने के लिए असरदार है प्लांट बेस्ड डाइट, जानिए फायदे

घर की लाड़ली को दीजिए माता सीता और उनके गुणों से प्रेरित सुंदर नाम, जानिए अर्थ

जानिए रविंद्रनाथ ठाकुर के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य जो उनके महान व्यक्तित्व के परिचायक हैं

आतंकवाद और उसके आकाओं को देना होगा कड़ा जवाब