दिल मेरा तोड़ दिया उसने बुरा क्यों मानूँ

सपनों के टूटने की हकीकत

Webdunia
विशाल मिश्रा

मंज़र तुम्हारे शहर के जब याद आएँगे
दिल पर लगेगी चोट मगर मुस्कुराएँगे।

ND
ND
‍ प्रीतेश बेंगलुरू की एक कंपनी में जॉब करता है। बीकाने र का रहने वाला स्मार्ट लड़का है। यहाँ उसकी आँखें लड़ी प्रिया से। 2 वर्षों में देखते ही देखते दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों की लव लाइफ बहुत बढ़िया चल रही है। दोनों को भरोसा है कि उनके विवाह में कोई अड़चन नहीं आएगी। दोनों के परिजन भी राजी हैं। फुर्सत में बैठकर दोनों अपने वैवाहिक जीवन के सपने बुनने लगे थे।

लेकिन यकायक प्रिया ने प्रीतेश से दूरी बनाना शुरू कर दी। फोन कॉल्स भी कम कर दिए और सड़क पर हाथों में हाथ डालकर चलना उसे अच्छा नहीं लगता। दोस्तों के जरिये प्रीतेश को पता चला कि अब प्रिया को एक अन्य दोस्त में अपने जीवनसाथी की झलक दिखाई देने लगी है। उस दोस्त से प्रीतेश भी अनजान नहीं है। लेकिन वह केवल ग्रुप फ्रेंड की तरह ही था और उनका ही कलिग था। और अब हैदराबाद की कंपनी में अच्छे पैकेज का जॉब मिलने के बाद प्रिया को उसने अपने दिल की बात बताई।

प्रिया ने भी शायद पैकेज की लालच में आकर प्रीतेश का साथ छोड़ने का फैसला किया और इससे अपने परिजनों को भी अवगत कराया। उन्हें भी बेटी की खुशी में ही अपनी खुशी नजर आई।

प्रिया का यह बदला रूप प्रीतेश को कुछ समझ ही नहीं आया। क्या वाकई ऐसा कुछ हो गया है या मैं कोई सपना देख रहा हूँ। एक समय जब खुशी के मारे प्रीतेश के पैर जमीं पर नहीं टिकते थे और आज उसके पैरों तले जमीन खिसक गई थी। लाख जतन करने के बाद भी जब वह अपनी प्रिया को भूल नहीं पाया। सपनों के टूटने की हकीकत से रूबरू प्रीतेश अपने भाग्य को कोसता रहा।

उसने दूसरी कंपनी में जॉब सर्च की और 6 महीने के भीतर ही बेंगलुरू को छोड़कर जयपुर चला गया। इस शहर को लेकर वह सोचता था कि कितना कुछ दिया था इस शहर ने मुझे, सब एक झटके में ही छीन भी लिया। आज जब प्रिया ही मेरे साथ नहीं तो मैं यहाँ रहकर क्या करता। अपने प्यार की यादों को हृदय में लिए बहुत ही भारी दिल से उसने इस शहर को अलविदा कहा।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बढ़ सकती है एसिडिटी और पाचन की परेशानी

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

सभी देखें

नवीनतम

टॉप 7 फूड्स जो मसल्स रिकवरी को तेजी से सपोर्ट करते हैं, जानिए जिमिंग के बाद क्या खाना है सबसे फायदेमंद

शत शत नमन: इन कोट्स के माध्यम से दें अपनों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

हर रोज चलें सिर्फ 7000 कदम, हेल्थ से जुड़ी ये गंभीर समस्याएं होंगी कम

शाकाहारी गाय को कैसे खिलाया जाता है नॉनवेज? क्या इससे दूध की गुणवत्ता में होता है सुधार?

दही खाते समय लोग करते हैं ये 8 बड़ी गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर