लड़कियों को पसंद हैं ऐसे 'लड़के'

जब करना हो लड़कियों को इंप्रेस

Webdunia
स्वप्ना कुमार
ND
' वाउ यार क्या बॉडी है उसकी', 'ही इज़ सो क्यूट न', 'क्या गाता है यार' ऐसे कई वाक्य आपने अक्सर लड़कियों को कहते सुना ही होगा और लड़कियों को इंप्रेस करने का भ ी जरुर सोचा होगा।

लड़कियों को इंप्रेस करना भी एक कला है दोस्तो ं, जिसमें हर कोई माहिर नहीं होता। किसी के पास तो ये खूबियां गॉड गिफ्ट के रूप में होती हैं और किसी के पास नहीं। जिनके पास ये खूबियां नहीं हैं उन्हें निराश होने की जरुरत नहीं है। अपनी पर्सनेलिटी में थोड़ा सा सुधार कर वे भी इस काबिल बन सकते हैं।

चलिए जान लेते हैं कि आखिर क्या हैं वे बातें जिनसे लड़कियां होती हैं इंप्रेस।

अकड़ू : लड़कियां हमेशा ऐसे लड़कों की तरफ ध्यान देती हैं जो उन्हें भाव ही न दें, जिनकी लड़कियों में कोई खासी रुचि ही न हो। तो अगर आपकी लड़कियों को देखकर मचल जाने की प्रवृत्ति है तो जरा संभल जाइए और अपनी भावनाओं पर काबू रखिए। एकदम से उनके सामने ऐसा बिहेव मत कीजिए जिससे उन्हें लगे कि आप उन्हें पसंद करते हैं।

दबंग : लड़कियों को लड़कों का कॉन्फिडेंट नेचर बहुत भाता है। उन्हें शर्मीले और संकोची लड़के बिल्कुल पसंद नहीं हैं। इसलिए कभी भी बात करने में हिचकिचाएं नहीं और खुलकर अपनी बात कहें।

ND
शरीफ : लड़कियां ऐसे लड़कों की तरफ आकर्षित होती हैं जो माचो प्लस जेंटलमेन हों। जो स्वभाव से सरल, सीधे हों लेकिन जरुरत पड़ने पर आक्रामक रुख भी अपना सकें। ऐसे लड़कों के साथ वे खुद को प्रोटेक्टिव फील करती हैं।

गंभीर : लड़कियों को पीछे लगने वाले लड़के कतई पसंद नहीं हैं जो आई लव यू कहते हुए उनके पीछे घूमते रहें। उन्हें वे लड़के पसंद आते हैं जो अपने आत्मसम्मान को बनाए रखें। अगर आपने अपनी फीलिंग्स उन्हें बता दी है तो उनसे हर समय उसका जबाब न मांगें।

इन सब के अलावा लड़कियां लड़कों की कुछ स्पेशल क्वॉलिटीज( सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग जैसा कुछ भी), स्टाइल स्टेटमेंट और मैनेरिज्म की भी कायल होती हैं। रखिए इन खास टिप्स को अपनी जेब में ताकि अगल‍ी बार जब लड़की रिझाने का मौका मिले तो आप ही बाजी मार ले जाएं।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पापा सिर्फ शब्द नहीं, पूरी जिंदगी का सहारा हैं...फादर्स डे पर इमोशनल स्पीच

वॉकिंग या जॉगिंग करते समय ना करें ये 8 गलतियां, बन सकती हैं आपकी हेल्थ की सबसे बड़ी दुश्मन

मानसून में हार्ट पेशेंट्स की हेल्थ के लिए ये फूड्स हैं बेहद फायदेमंद, डाइट में तुरंत करें शामिल

फादर्स डे पर पापा को स्पेशल फील कराएं इन खूबसूरत विशेज, कोट्स और व्हाट्सएप मैसेज के साथ

क्या आपको भी ट्रैवल के दौरान होती है एंग्जायटी? अपनाएं ये टॉप टिप्स और दूर करें अपना हॉलिडे स्ट्रेस

सभी देखें

नवीनतम

खाली पेट ये 6 फूड्स खाने से नेचुरली स्टेबल होगा आपका ब्लड शुगर लेवल

विश्व रक्तदान दिवस 2025: 10 शक्तिशाली शुभकामना संदेश

फादर्स डे 2025: इन 5 सुपरफूड्स को डाइट में जरूर करें शामिल, हर पुरुष की सेहत के लिए हैं बेहद जरूरी

कैंसर से बचाते हैं ये 5 सबसे सस्ते फूड, रोज की डाइट में करें शामिल

बाल गीत: गरम जलेबी