सोहनी-महिवाल : मोहब्बत की एक अनोखी कथा

Webdunia
पंजाब की चनाब नदी के तट पर तुला को एक बेटी हुई सोहनी। कुम्हार की बेटी सोहनी की खूबसूरती की क्या बात थी। उसका नाम भी सोहनी था और रूप भी सुहाना था। उसी के साथ एक मुगल व्यापारी के यहां जन्म लिया इज्जत बेग ने जो आगे जाकर महिवाल कहलाया। इन दोनों के इश्क के किस्से पंजाब ही नहीं सारी दुनिया में मशहूर हैं। 

घुमक्कड़ इज्जत बेग ने पिताजी से अनुमति लेकर देश भ्रमण का फैसला किया। दिल्ली में उसका दिल नहीं लगा तो वह लाहौर चला गया। वहां भी जब उसे सुकून नहीं मिला तो वह घर लौटने लगा। रास्ते में वह गुजरात में एक जगह रुककर तुला के बरतन देखने गया लेकिन उसकी बेटी सोहनी को देखते ही सबकुछ भूल गया। सोहनी के इश्क में गिरफ्तार इज्जत बेग ने उसी के घर में जानवर चराने की नौकरी कर ली। पंजाब में भैंसों को माहिया कहा जाता है। इसलिए भैंसों को चराने वाला इज्जत बेग महिवाल कहलाने लगा। महिवाल भी गजब का खूबसूरत था। दोनों की मुलाकात मोहब्बत में बदल गई।
 
जब सोहनी की मां को यह बात पता चली तो उसने सोहनी को फटकारा। तब सोहनी ने बताया कि किस तरह उसके प्यार में व्यापारी महिवाल भैंस चराने वाला बना। उसने यह भी चेतावनी दी कि यदि उसे महिवाल नहीं मिला तो वह जान दे देगी। सोहनी की मां ने महिवाल को अपने घर से निकाल दिया। महिवाल जंगल में जाकर सोहनी का नाम ले-लेकर रोने लगा। उधर सोहनी भी महिवाल के इश्क में दीवानी थी। उसकी शादी किसी और से कर दी गई। लेकिन सोहनी ने उसे कुबूल नहीं किया।
 
यह भी पढ़ें : अमर-प्रेम की दिलकश याद : शीरीं-फरहाद  
 
उधर महिवाल ने अपने खूने-दिल से लिखा खत सोहनी को भिजवाया। खत पढ़कर सोहनी ने जवाब दिया कि मैं तुम्हारी थी और तुम्हारी ही रहूंगी। जवाब पाकर महिवाल ने साधु का भेष बनाया और सोहनी से जा मिला। दोनों की मुलाकातें होने लगीं। सोहनी मिट्टी के घड़े से तैरती हुई चनाब के एक किनारे से दूसरे किनारे आती और दोनों घंटों प्रेममग्न होकर बैठे रहते। इसकी भनक जब सोहनी की भाभी को लगी तो उसने सोहनी का पक्का घड़ा बदलकर मिट्टी का कच्चा घड़ा रख दिया। सोहनी को पता चल गया कि उसका घड़ा बदल गया है फिर भी अपने प्रियजन से मिलने की ललक में वह कच्चा घड़ा लेकर चनाब में कूद पड़ी। कच्चा घड़ा टूट गया और वह पानी में डूब गई। दूसरे किनारे पर पैर लटकाए महिवाल सोहनी का इंतजार कर रहा था। जब सोहनी का मुर्दा जिस्म उसके पैरों से टकराया। अपनी प्रियतमा की ऐसी हालत देखकर महिवाल पागल हो गया। उसने सोहनी के जिस्म को अपनी बांहों में थामा और चनाब की लहरों में गुम हो गया।

यह भी पढ़ें : लैला-मजनू : मोहब्बत की अमिट दास्तां

सुबह जब मछुआरों ने अपना जाल डाला तो उन्हें अपने जाल में सोहनी-महिवाल के आबद्ध जिस्म मिले जो मर कर भी एक हो गए थे। गांव वालों ने उनकी मोहब्बत में एक यादगार स्मारक बनाया, जिसे मुसलमान मजार और हिन्दू समाधी कहते हैं। क्या फर्क पड़ता है मोहब्बत का कोई मजहब नहीं होता। आज सोहनी और महिवाल भले ही हमारे बीच न हों लेकिन जिंदा है उनकी अमर मोहब्बत।

यह भी पढ़ें : विल्हण-रतिलेखा की खूबसूरत प्रेम कहानी  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इन 4 कारणों से रात में आते हैं बुरे सपने, कहीं आप तो नहीं इन समस्याओं का शिकार

सुबह के नाश्ते में शामिल होने चाहिए ये 5 पोषक तत्व, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

कोरियन ग्लास स्किन के लिए क्या लहसुन खाना फायदेमंद है? जानें ग्लास स्किन की सचाई

सुबह होता है चिड़चिड़ापन महसूस तो हो सकती है मॉर्निंग एंग्जायटी, जानिए इसके कारण

छाछ में मिलाकर पिएं चिया सीड्स, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

02 अप्रैल: विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस, जानें इतिहास, लक्षण और 2024 की थीम

जन भावना को समझ कर काम करने से हो रहा विस्तार

Sheetala Mata ke Bhog : शीतला अष्टमी पर बनाएं ये खास 8 रेसिपीज

Kamal Kakdi Benefits: कमल ककड़ी खाने के 7 बेहतरीन फायदे जानें

नहाने के पानी में बर्फ डालने से शरीर को मिलते हैं ये 10 फायदे

अगला लेख