टेस्टी आलू-पालक की टिकिया चाट

Webdunia
FILE

सामग्री :
250 ग्राम पालक, 2 बड़े आलू, 2 टोमॅटो, 1 बड़ा प्याज, 2-3 हरी मिर्च छोटी साइज की, पाव चम्मच लाल मिर्च पावडर, एक चम्मच भूना जीरा पावडर, एक चम्मच अनारदाना, तेल, दही 100 ग्राम, हरा धनिया, स्वादानुसार नमक।

विधि :
सबसे पहले पालक को काटकर, धोकर मिक्सी में दरदरा पीस लें। अब आलू उबाल कर मसल लें। टोमॅटो, प्याज, मिर्च व हरा धनिया बारीक काट लें।

अब मसले आलू में पालक, आधा कटा प्याज, आधी हरी मिर्च, नमक व सभी मसाले मिला लें। तैयार मिश्रण की टिकिया बनाकर तवे पर सुनहरी होने तक हल्की फ्राय करें। ‍तत्पश्चात टिकिया को छोटे टुकड़ों में काट कर प्याज, टोमॅटो, हरा धनिया व दही डालें। ऊपर से मसाला बुरका कर आलू-पालक की टेस्टी टिकिया चाट पेश करें। चाहे तो सेंव व नींबू भी बुरका सकते हैं।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सावन माह में क्या खाएं और क्या नहीं?

वेट लॉस में बहुत इफेक्टिव है पिरामिड वॉक, जानिए चौंकाने वाले फायदे और इसे करने का तरीका

सावन में रचाएं भोलेनाथ की भक्ति से भरी ये खास और सुंदर मेहंदी डिजाइंस, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

ऑफिस में नींद आ रही है? जानिए वो 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो झटपट बना देंगी आपको अलर्ट और एक्टिव

सुबह उठते ही सीने में महसूस होता है भारीपन? जानिए कहीं हार्ट तो नहीं कर रहा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

फाइबर से भरपूर ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शंस जरूर करें ट्राई, जानिए फायदे

सावन में नॉनवेज छोड़ने से शरीर में आते हैं ये बदलाव, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: जानिए इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम