लजीज ब्रेड उपमा

Webdunia
ND

सामग्री :
8-10 ब्रेड के स्लाइस (छोटे-छोटे टुकड़े किए हुए), एक कप कटी प्याज, आधा कप बारीक कटा टमाटर, आधा चम्मच पिसी हरी मिर्च व अदरक का मसाला, 2 छोटे चम्मच तेल, पाव चम्मच हल्दी, राई-जीरा, नमक स्वाद के हिसाब से, चुटकी भर शक्कर, 3-4 कढ़ी पत्ता, हरा धनिया, नींबू व सेंव।

विधि :
एक पैन में तेल गरम करके राई-जीरा डालें। कुछ देर बाद हींग और हल्दी मिलाएं। इसमें प्याज और कढ़ी पत्ता मिलाकर 2-3 मिनट तक हिलाएं। फिर इसमें हरी मिर्च और टमाटर मिलाकर और 5 मिनट तक फ्राय करें।

अब इसमें शक्कर, नमक और ब्रेड मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। याद रखें कि यह ब्रेड, प्याज और टमाटर के साथ अच्छे से मिल जाएं। 4-5 मिनट और पकाएं, फिर हरा धनिया मिला दें। आपका लजीज ब्रेड उपमा तैयार है। सेंव और नींबू के साथ सर्व करें।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सावन माह में क्या खाएं और क्या नहीं?

वेट लॉस में बहुत इफेक्टिव है पिरामिड वॉक, जानिए चौंकाने वाले फायदे और इसे करने का तरीका

सावन में रचाएं भोलेनाथ की भक्ति से भरी ये खास और सुंदर मेहंदी डिजाइंस, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

ऑफिस में नींद आ रही है? जानिए वो 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो झटपट बना देंगी आपको अलर्ट और एक्टिव

सुबह उठते ही सीने में महसूस होता है भारीपन? जानिए कहीं हार्ट तो नहीं कर रहा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

फाइबर से भरपूर ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शंस जरूर करें ट्राई, जानिए फायदे

सावन में नॉनवेज छोड़ने से शरीर में आते हैं ये बदलाव, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: जानिए इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम