Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Lunar eclipse 2025: 14 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण, भारत पर इसका असर होगा या नहीं, जानिए 12 राशियों का राशिफल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lunar eclipse 2025: 14 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण, भारत पर इसका असर होगा या नहीं, जानिए 12 राशियों का राशिफल

WD Feature Desk

, शनिवार, 8 मार्च 2025 (15:12 IST)
Lunar eclipse and zodiac signs 2025: 13 मार्च 2025 होलिका दहन के दिन भद्रा काल शाम को 06:57 से रात्रि 10:22 तक रहेगा। इसके बाद दूसरे दिन 14 मार्च को रंगोली वाली होली यानी धुलेंडी पर चंद्र ग्रहण सुबह 09:29 बजे से दोपहर 03:29 बजे तक रहेगा। 14 मार्च 2025 शुक्रवार, फाल्गुन मास की शुक्ल पूर्णिमा के दिन यह ग्रहण लगेगा।ALSO READ: कब है साल का पहला चंद्र ग्रहण? जानिए सूतककाल का समय
 
साल का पहला चंद्र ग्रहण 2025:
दिनांक: 14 मार्च 2025 शुक्रवार, फाल्गुन मास की शुक्ल पूर्णिमा के दिन लगेगा। होली रहेगी इस दिन।
ग्रहण प्रकार: पूर्ण चंद्र ग्रहण।
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 10:41 बजे से दोपहर 02:18 बजे तक रहेगा।
सूतक काल: जहां पर भी यह ग्रहण नजर आएगा वहां पर सूतक काल ग्रहण के 9 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा।
प्रभाव: भारत में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा इसलिए इसका प्रभाव भी नहीं माना जाएगा और न ही सूतक काल माना जाएगा।
 
कहां नजर आएगा और कहां नहीं?
यह चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश भाग यूरोप अफ्रीका के अधिकांश भाग, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका, आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत सहित ईरान, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, बाली, चीन आदि देशों में दिखाई नहीं देगा।
 
1. मेष राशि: आपकी राशि के लिए यह ग्रहण आपके रिश्‍ते और संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा। पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव के माहौल रहेगा। इसी के साथ ही नौकरी में आपको कार्य की अधिकता के कारण अत्यधिक थकान महसूस होगी। शरीर में आलस्य के चलते असफलता का स्वाद चखना पड़ सकता है। 
 
2. वृषभ राशि: आपके लिए मीन संक्रांति और चंद्र ग्रहण का प्रभाव शुभ होगा। आपकी सुख-सुविधाओं और प्रसन्नता में वृद्धि होगी। घर परिवार के साथ समय आनंदमय गुजरेगा। नौकरी और करियर में उन्नति देखने को मिलेगी। कारोबारी हैं तो उच्च मुनाफा कमा सकते हैं। जीवनसाथी को बहुत खुशी मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। इम्यूनिटी मजबूत रहेगी।ALSO READ: 14 मार्च को मीन संक्रांति के दिन चंद्र ग्रहण का योग, 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ
 
3. मिथुन राशि: आपकी राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव रहेगा जिसके परिणाम स्वरूप आपको हर कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ विवाद के चलते तनाव हो सकता है या किसी छोटी बात पर बोलचाल बंद हो सकती है। कारोबारी भी सतर्कता से कम लें वर्ना नुकसान उठाना पड़ सकता है। संतान से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। कोई पुराना विवाद परेशान कर सकता है। विदेश से संबंधित मामलों में भी कठिनाइयां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें यानी खानपान पर ध्यान दें।  
 
4. कर्क राशि: आपके लिए मीन संक्रांति और चंद्र ग्रहण का प्रभाव सकारात्मक रहने वाला है। आपके भाग्य में वृद्धि होगी और पिता और पूर्वजों का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन के योग बनेंगे और कारोबारी हैं तो मोटा मुनाफा होने के संकेत हैं। घर परिवार पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा। सेहत चंगी रहेगी।
 
5. सिंह राशि: आपकी राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं खड़ी कर सकता है। वाणी पर संयम रखें और किसी भी प्रकार का निर्णय लेते वक्त 10 बार सोच लें। वर्ना बाद में पछतावा हो सकता है। मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। पारिवारिक माहौल भी तनाव भरा रह सकता है। कारोबारी यात्राओं के चक्कर में फालतू धन खर्च हो सकता है। नौकरीपेशा हैं तो सतर्कता से काम लें।
 
6. कन्या राशि: आपके लिए चंद्र ग्रहण रिश्तों को मजबूत करने के योग पैदा करेगा। आप अचानक से रिश्तों को लेकर गंभीर हो जाएंगे और रिश्तों को अधिक महत्व देने लगोगे। विवाहित जातकों के लिए किसी खास व्यक्ति से मिलने का योग भी बन रहा है। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।  
 
7. तुला राशि: आपकी राशि पर भी चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव रह सकता है। कारोबारी है तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा है तो कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और कार्य का दबाव अत्यधिक रहेगा। घर परिवार में भी माहौल ठीक नहीं रहेगा। किसी भी सदस्य का सहयोग नहीं मिलेगा। संतान की ओर से कुछ समस्या सुनने को मिल सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता होने के कारण आर्थिक समस्या होगी।
 
9. धनु राशि: आपके लिए भी मीन संक्रांति और चंद्र ग्रहण का प्रभाव अच्छा रहने वाला है। आने वाले समय में आपके परिवार और सामाजिक दायरे में खुशियां बढ़ेंगी। आपके घर परिवार में कोई शुभ या मांगलिक कार्य हो सकता है। करियर और नौकरी में भाग्य का साथ मिलने से उन्नति होगी। कारोबारी हैं तो आपको दूसरे शहर, राज्य या देश के लोगों से लाभ मिलेगा आप धन संचय करने में कामयाब होंगे और अपने जीवनसाथी पर धन खर्च कर पाएंगे।
 
10. मकर राशि: आपकी राशि में यह ग्रहण कुंडली के अष्टम भाव में लगेगा। इस भाव में चंद्रमा की स्थिति शुभ नहीं मानी जा सकती है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव रह सकता है। इस दौरान आपके मन में बुरे विचार आ सकते हैं। नौकरी में परेशानी पैदा हो सकती है। धन की दिक्कत हो सकती है।
 
11. कुंभ राशि: आपके लिए यह ग्रहण आपकी कुंडली के सातवें भाव में लगेगा। आपको विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि इस दौरान आकस्मिक घटनाएं, दुर्घटना आदि के योग बन रहे हैं। इसी के साथ ही जीवनसाथी से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। हालांकि नौकरी और व्यापार में मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा।
 
12. मीन राशि: आपके लिए यह ग्रहण आपकी राशि के षष्ठम भाव में लगेगा जिसके चलते जीवन में कई कठिनाइयों का जन्म हो सकता है। वैवाहिक जीवन भी परेशानी भरा रहेगा। घर परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब रह सकती है। फालतू के खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Holashtak 2025: होलाष्टक 2025 का 5 राशियों पर अशुभ प्रभाव