Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Khagras Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण कब लगेगा? भारत में दिखेगा या नहीं, राशियों पर प्रभाव, जानिए पूरी जानकारी

Advertiesment
चित्र में चंद्र ग्रहहण और कैप्शन में चंद्रग्रहण की संपूर्ण जानकारी 2026
Llunar eclipse time in India 2026: चंद्र ग्रहण कब लगेगा: इस वर्ष 2026 में 2 चंद्र ग्रहण रहेंगे। पहले चंद्र ग्रहण 03 मार्च को और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगेगा। पहला चंद्र ग्रहण खग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा। चंद्र ग्रहण 2026 की तारीख और समय क्या है? भारत में यह नजर आएगा या नहीं, जानिए ग्रहण से जुड़ी पूरी और सटीक जानकारी यहां।
 

खग्रास चंद्र ग्रहण 2026 नई दिल्ली टाइम के अनुसार:

उपच्छाया से पहला स्पर्श- दोपहर 02:16 बजे से।
प्रच्छाया से पहला स्पर्श- दोपहर 03:21 बजे से।
खग्रास प्रारम्भ- दोपहर 04:35 बजे से।
परमग्रास चन्द्र ग्रहण- शाम 05:04 बजे से।
खग्रास समाप्त- शाम 05:33 बजे तक।
प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श- शाम 06:46 बजे तक।
उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श- रात्रि 07:52 बजे तक।
 
नोट: चूंकि भारत में दिल्ली टाइम के अनुसार चंद्रोदय शाम को करीब 06:26 पर होगा तो इस मान से 06:26 से 06:46 तक ही चंद्र ग्रहण नजर आएगा। इसका मतलब 20 मिनट्स 28 सेकण्ड्स तक ही यह नजर आएगा। लेकिन समग्रता की सर्वाधिक लम्बी अवधि 57 मिनट और 27 सेकण्ड की होगी।
 

सूतक काल: 

चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण प्रारंभ होने के 9 घंटे पहले ही लग जाता है।
सूतक काल प्रारंभ: 
उपच्छाया से माने तो सुबह 06:21 बजे से सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा। 
प्रच्छाया से माने तो सुबह 09:39 बजे से सूतककाल प्रारंभ हो जाएगा। 
 

सूतक और ग्रहण के दौरान क्या न करें:

भोजन से परहेज: सूतक शुरू होने के बाद भारी भोजन न करें। हालांकि, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए इसमें छूट होती है।
मूर्ति स्पर्श वर्जित: मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं। घर के मंदिर को भी पर्दे से ढंक देना चाहिए और मूर्तियों को छूना नहीं चाहिए।
धारदार वस्तुओं का प्रयोग: कैंची, चाकू या सुई जैसी नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें, खासकर गर्भवती महिलाओं को इससे बचना चाहिए।
नकारात्मक विचार: इस दौरान विवाद, क्रोध या किसी की बुराई करने से बचना चाहिए क्योंकि मानसिक ऊर्जा इस वक्त संवेदनशील होती है।
 

कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण?

यह चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, दक्षिण-पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, उत्तर अमेरिका के अधिकांश भागों तथा दक्षिण अमेरिका के कुछ उत्तरी क्षेत्रों से दिखायी देगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण यूरोप, पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, अटलान्टिक महासागर, हिन्द महासागर तथा ध्रुवीय क्षेत्रों के कुछ भागों से भी दिखायी देगा। यह ग्रहण मध्य अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों तथा समीपवर्ती भागों से भी दिखायी नहीं देगा, क्योंकि ग्रहण के समय वहां चंद्रमा क्षितिज के नीचे स्थित रहेगा।
 

विदेश के इन शहरों से दिखाई देगा चंद्र ग्रहण:

लीमा, न्यूयॉर्क, टोरंटो, सिडनी, मेलबर्न, लॉस एंजेल्स, सीएटल, वॉशिंगटन डीसी, सैन फ्रांसिस्को, टोक्यो तथा बीजिंग विश्व के कुछ प्रमुख नगर हैं, जहां पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखायी देगा।
 

भारत में चंद्र ग्रहण की दृश्यता क्षेत्रवार अनुसार:

पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ भागों से पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखायी देगा जबकि पश्चिमी भारत में प्रच्छाया चंद्र ग्रहण दिखायी देगा, क्योंकि यहां पर चंद्रमा का उदय पूर्ण ग्रहण की समाप्ति के बाद होगा।
 

भारत के इन शहरों से देख सकते हैं चंद्र ग्रहण:

नई दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, पटना, गुवाहाटी, इम्फाल, शिलांग, कोहिमा तथा ईटानगर भारत के कुछ प्रमुख नगर हैं, जहां चन्द्र ग्रहण विभिन्न अवस्थाओं में दिखायी देगा। 
 

चंद्र ग्रहण 2026 किन राशियों पर होगा शुभ और अशुभ प्रभाव: 

1. मेष राशि (Aries):- गुस्सा और चिड़चिड़ापनबहस से बचें, ड्राइविंग में सावधानी रखें। मिली-जुली सफलता, लेकिन यात्रा में सावधानी रखें। (मध्यम)
2. वृषभ राशि (Taurus):- पैसों की चिंता / फालतू खर्चे। बजट टाइट रखें, निवेश को 'ना' कहें। पारिवारिक सुख मिलेगा पर तनाव रह सकता है। (मध्यम)
3. मिथुन राशि (Gemini):- रिश्तों में 'मिसअंडरस्टैंडिंग'। कम बोलें, जो कहें सोच-समझकर कहें। साहस में वृद्धि और रुके हुए काम पूरे होंगे। (शुभ)
4. कर्क राशि (Cancer):- ओवर-इमोशनल होना। मेडिटेशन करें, भावनाओं को बहने न दें। चंद्रमा की राशि होने के कारण मानसिक अस्थिरता और धन हानि की संभावना। (अशुभ)
5. सिंह राशि (Leo):- वर्क प्रेशर/बॉस से अनबन। बहस से बचें, काम पर फोकस रखें। सबसे ज्यादा सावधान! ग्रहण इसी राशि में है, इसलिए मानसिक तनाव और दुर्घटना का डर रह सकता है। (अशुभ)
6. कन्या राशि (Virgo):- थकान और लो-एनर्जी। अपनी डाइट और आराम का ख्याल रखें। (बेवजह के खर्चे और सेहत में गिरावट आ सकती है। अशुभ)
7. तुला राशि (Libra):- पार्टनर से मनमुटाव। आज प्यार के बड़े फैसले टाल दें। आर्थिक लाभ के योग हैं और निवेश से फायदा मिल सकता है।(शुभ)
8. वृश्‍चिक राशि (Scorpio):- घर की किच-किच। शांत रहें, घर का माहौल हल्का रखें। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। (शुभ)
9. धनु राशि (Sagittarius):- यात्रा में रुकावट। ज़रूरी न हो तो ट्रिप कैंसल कर दें। भाग्य का साथ मिलेगा पर खर्च बढ़ सकते हैं। (मध्यम)
10. मकर राशि (Capricorn):- आर्थिक बोझ। फिजूलखर्ची पर ब्रेक लगाएँ। सेहत ठीक रहेगी पर वाणी पर नियंत्रण रखें। (मध्यम)
11. कुंभ राशि (Aquarius):- लो कॉन्फिडेंस। 'पॉजिटिव वाइब्स' वाले लोगों के साथ रहें। शत्रुओं पर विजय और मान-सम्मान में वृद्धि। (शुभ)
12. मीन राशि (Pisces):- मन की बेचैनी। मंत्र जाप करें, मानसिक शांति मिलेगी। गुप्त चिंताएं और साझेदारी में विवाद की स्थिति बन सकती है। (अशुभ)
 

विशेष उपाय (Remedy):

जिन राशियों के लिए ग्रहण भारी या अशुभ है, उन्हें ग्रहण के बाद सफेद वस्तुओं (दूध, दही, चीनी या चावल) का दान जरूर करना चाहिए और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Mangal Gochar 2026: कुंभ राशि में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान