Hanuman Chalisa

5 जून 2020 का चंद्र ग्रहण आप देखने जा रहे हैं तो ये बातें काम की हैं

Webdunia
moon eclipse 2020
 
चंद्र ग्रहण एवं सूर्य ग्रहण विलक्षण खगोलीय घटना है जो प्रत्येक वर्ष घटित होती है। इन्हें खुली आंखों से सीधे देखना काफी हानिकारक माना जाता है। नंगी आंखों से ग्रहण देखने से आंखों की रोशनी पर इसका प्रभाव पड़ता है। आंखों की रोशनी मंद पड़ सकती है। वैसे जानकारों के अनुसार सूर्यग्रहण को कोरी आंखों से देखना नुकसानदायक होता है चंद्रग्रहण को नहीं।
 
सूर्य ग्रहण की तरह चंद्र ग्रहण को देखने के लिए आपको बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत नहीं है। आप किसी विशेष सोलर फिल्टर वाले चश्मे के साथ या उसके बिना भी चंद्र ग्रहण को बेहद आसानी से देख सकते हैं।
 
आप अपने घर की छत, खुले मैदान या पार्क में खड़े होकर आंखों को ऊपर उठाकर सीधे चंद्रग्रहण देख सकते हैं।
 
चंद्र ग्रहण देखने के लिए आपको अपनी आंखों की सुरक्षा की चिंता नहीं करनी चाहिए। चूंकि चंद्रमा की रोशनी आंखों पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं डालती है इसलिए आप बिना चश्मे के चंद्रग्रहण देख सकते हैं।
 
चंद्रमा की अपेक्षा सूर्य की रोशनी अत्यधिक तेज होती है जो आंखों के लिए नुकसानदायक होती है। सूर्य ग्रहण के दौरान सोलर रेडिएशन के कारण आंखों के नाजुक ऊतक क्षतिग्रस्त हो जाते हैं जिसके कारण आंखों की रेटिना पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जबकि चंद्रग्रहण के दौरान सोलर रेडिएशन का कोई खतरा नहीं रहता है और ना ही आंखें प्रभावित होती हैं। यही कारण है कि चंद्र ग्रहण को खुली आंखों से देखा जा सकता है।
 
लेकिन अगर आप ज्योतिष और धर्म में विश्वास रखते हैं तो चंद्र ग्रहण को देखने से बचें। चंद्र ग्रहण दिल, दिमाग और मन पर असर करता है। जैसे ज्वार-भाटा को चंद्र ग्रहण प्रभावित करता है उसी तरह भावनाओं के ज्वार पर भी असर डालता है। 
 
चंद्र ग्रहण के देखने के बाद और ग्रहण के दौरान आप उद्विग्न, विचलित या क्रोधित रह सकते हैं। 
 
चंद्र ग्रहण देखने से सिर में भारीपन की शिकायत हो सकती है। 
 
मानसिक बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति को चंद्र ग्रहण से दूर रखा जाता है। 
 
अगर आप बहुत भावुक किस्म के व्यक्ति हैं तो भी चंद्र ग्रहण देखने से आपकी भावनाओं में उतार-चढ़ाव आ सकता है। 
 
चंद्र ग्रहण अगर आपकी राशि के लिए अशुभ बताया जा रहा है तो फिर आधुनिक होने के चक्कर में इसे देखने का प्रयास न करें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope June 2026: साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून, क्या इस हफ्ते पलटेगी आपकी किस्मत? पढ़ें अपनी राशि का हाल

Adhik Maas Remedies 2026: अधिकमास के समापन करें ये 5 प्रभावशाली उपाय, मिलेगा श्रीविष्‍णु का आशीर्वाद

Weekly Horoscope 15–21 June 2026: 15 से 21 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

अगला लेख