Hanuman Chalisa

Lunar eclipse 2024: 17 या 18 सितंबर, कब है चंद्र ग्रहण? भारत में दिखाई देगा या नहीं, नोट कर लें सूतक काल और उपाय

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कहां आएगा नजर, जाने सूतक काल कब लगेगा

WD Feature Desk
मंगलवार, 17 सितम्बर 2024 (11:57 IST)
Lunar eclipse : वर्ष 2024 में कुल 4 ग्रहण हैं। जिसमें पहला 25 मार्च को उपच्छाया चंद्र ग्रहण था और 08 अप्रैल को खग्रास सूर्य ग्रहण लगा था। अब इस साल का तीसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण रहेगा जो कि 18 सितंबर को सुबह लगेगा। आओ जानते हैं कि यह ग्रहण कब से कब तक रहेगा और कहां नजर आएगा। इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं और क्या है चंद्र ग्रहण के उपाय।ALSO READ: Lunar eclipse 2024: चंद्र ग्रहण वाले दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम
 
उपच्छाया चंद्र ग्रहण : 18 सितंबर बुधवार जो चंद्र ग्रहण रहेगा उसे उपच्छाया और खंडग्रास चंद्र ग्रहण कहा जा रहा है। 
 
उपच्छाया चंद्र ग्रहण क्या है?
कई बार ऐसी स्थिति होती है कि पृथ्वी के बाहरी हिस्से की छाया ही चंद्रमा पर पड़ती है जिससे चंद्रमा की सतह धुंधली और मध्यम सी प्रतीत होने लगती है। इसमें चंद्रमा का कोई भी भाग ग्रसित नहीं होता और काला नहीं होता केवल उसकी छाया ही मालिन प्रतीत होती है। ऐसी स्थिति को हम उपच्छाया चंद्रग्रहण कहते हैं। इसलिए इससे ग्रहण नहीं माना जाता है। यह ग्रहण यदि नजर भी आए तो इसका सूतक नहीं माना जाता है।
 
चंद्र ग्रहण का समय : भारतीय समयानुसार यह चंद्रग्रहण सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। स्थानीय समय में भेद होने के कारण प्रारंभ और समापन के समय में घटबढ़ हो सकती है। इस समय में धरती के जिन क्षेत्रों में रात होगी वहां यह ग्रहण नजर आएगा।
 
कहां नजर आएगा यह ग्रहण : यह ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक समुद्री क्षेत्र, हिंद महासागर, आर्कटिक तथा अंटार्कटिका में दिखाई देगा। तुर्की के अंकारा, इंग्लैंड के लंदन, मिस्र के काहिरा, फ्रांस के पेरिस, संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स, रूस के मास्को और दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में यह ग्रहण दिखाई देगा।ALSO READ: कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा?
 
भारत में नजर नहीं आएगा यह चंद्र ग्रहण : 18 सितंबर की सुबह लगने वाला यह चंद्रग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इस खगोलीय घटना से भारत के खगोलप्रेमी वंचित रहेंगे तथा इस दृश्य को निहार नहीं सकेंगे।  
 
सूतक काल : इस चंद्रग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा क्योंकि यहां पर यह ग्रहण दृश्यमान नहीं है। परंतु, उन जगहों पर सूतक काल मान्य होगा जहां पर यह दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण प्रारंभ होने से पूर्व लगभग तीन पहर पूर्व ही सूतक प्रारंभ हो जाता है। यानी लगभग 9 घंटे पूर्व से उसका सूतक काल प्रारंभ हो जाता है और सूतक काल का समापन चंद्र ग्रहण के मोक्ष यानी कि चंद्र ग्रहण के समापन के साथ ही हो जाता है।
Lunar eclipse 2024
चंद्रग्रहण के लिए उपाय:- chandra grahan dosh ke upay
1. कुंडली में यदि चंद्र ग्रहण है तो सोमवार और प्रदोष का व्रत रखना चाहिए। सोमवार को केसर की खीर खाएं और कन्याओं को खिलाएं। सोमवार के दिन श्वेत वस्त्रों का दान करना चाहिए। शिवजी की पूजा करें और चावल का दान करें।ALSO READ: March 2024 lunar eclipse: उपच्छाया चंद्र ग्रहण क्या होता है?
 
2. ग्रहण के दौरान धार्मिक और प्रेरणादायक पुस्तकों को पढ़ना चाहिए।
 
3. ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देव के मंत्रों के जाप करना चाहिए। 
 
4. ग्रहण की समाप्ति के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।
 
5. ग्रहण समाप्ति के बाद किसी गरीबों को दान करना चाहिए। मेहतर को नई झाड़ू और सिक्का दान करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि भारी होने पर संकट मोचन हनुमान स्तोत्र पढ़ने से ये होता है...

Mangal dosha: मंगल दोष वालों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए?

Guru gochar 2025: बृहस्पति के मिथुन राशि में गोचर से 5 राशियों को रहना होगा संभलकर

Lal Kitab Tula rashi upay 2026: तुला राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, राहु रोकेगा राह

Horoscope 2026: नया साल आपकी किस्मत कैसे बदलेगा? जानें महत्वपूर्ण मौके, चुनौतियां और उपाय (वार्षिक राशिफल 2026)

सभी देखें

नवीनतम

07 December Birthday: आपको 7 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 दिसंबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

वर्ष 2026 कैसा रहेगा देश और दुनिया की 12 राशियों के लिए, सोना चांदी पर क्या होगा प्रभाव

Saptahik Rashifal 2025: साप्ताहिक राशिफल: 08 से 14 दिसंबर 2025, महासप्ताह का लेखा-जोखा

Pushya nakshatra: 8 दिसंबर को पुष्य नक्षत्र, जानिए इस दिन कौनसा उपाय करने से शनिदेव होंगे प्रसन्न

अगला लेख