Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

MP में BJP ने दिग्गजों पर खेला दांव, छत्तीसगढ़-राजस्थान में भी अपनाएगी यही फॉर्मूला

हमें फॉलो करें MP में BJP ने दिग्गजों पर खेला दांव, छत्तीसगढ़-राजस्थान में भी अपनाएगी यही फॉर्मूला
भोपाल , सोमवार, 25 सितम्बर 2023 (23:27 IST)
  • 3 केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारा
  • महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर 1 से
  • भाई की विधानसभा सीट से लड़ेंगे प्रहलाद पटेल
bjp second list of 39 candidates : भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते तथा पार्टी के कई अन्य सांसदों को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची में जगह दी है। पार्टी ने दिग्गजों पर दांव खेला है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने सोमवार को कुल 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। भाजपा ने दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारा है। खबरों के अनुसार भाजपा छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी यही फॉर्मूला अपना सकती है।
कांग्रेस की कड़ी चुनौती : कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनाव मैदान में उतारकर पार्टी ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलने के बीच राज्य में सत्ता बरकरार रखने की अपनी कोशिश को रेखांकित किया है। इनमें से अधिकांश नेता कई बार से अपनी लोकसभा सीट जीत आ रहे हैं। पार्टी ने पिछले महीने 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।
मंत्रियों के अलावा जिन सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है, उनमें राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीति पाठक और उदय प्रताप सिंह शामिल हैं। ये सभी लोकसभा के सदस्य हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 से चुनाव लड़ेंगे। दूसरी सूची के साथ, भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीट में से 78 सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। 
कांग्रेस को मिली थी 114 सीटें : 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को 109 सीट मिली थी। हालांकि, कुछ विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस सरकार गिर गई थी। मार्च 2020 में शिवराज सिंह चौहान के नये कार्यकाल के साथ भाजपा सत्ता में लौटी थी।

कांग्रेस ने साधा निशाना : भाजपा की दूसरी लिस्ट को लेकर कांग्रेस विवादित ट्‍वीट किया।
मीडिया खबरों के मुताबिक  भाजपा छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी इसी फार्मूले के तहत कुछ केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को टिकट दे सकती है। मीडिया खबरों के अनुसार तेलंगाना में भी प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वहां भी कुछ अन्य सांसदों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है।   Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP में BJP की दूसरी सूची में 39 नामों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट