I.N.D.I.A गठबंधन की भोपाल रैली कैंसल, शिवराज का तंज, सनातन का अपमान करने वालों के खिलाफ जनता का आक्रोश

विकास सिंह
शनिवार, 16 सितम्बर 2023 (19:01 IST)
भोपाल। I.N.D.I.A गठबंधन की  अक्टूबर के पहले हफ्ते में भोपाल में होने वाली रैली कैंसिल कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विपक्षी गठबंधन की भोपाल में होने वाली रैली के रद्द होने की जानकारी दी। मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा कि भोपाल में होने वाली  रैली कैंसिल हो  गई है। पिछले दिनों दिल्ली में विपक्षी गठबंधन इंडिया की समन्वय समिति की बैठक में भोपाल में  रैली करने का फैसला किया गया था।

विपक्षी गठबंधन की भोपाल रैली कैंसिल होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि सनातन धर्म का अपमान करोगे। यह सनातन का अपमान मध्य प्रदेश की जनता सहन नहीं कर सकती हजारों- हजार साल पुरानी हमारी संस्कृति है, हमारे जीवन मूल्य हैं, हमारी परंपराएं हैं, हमारे महापुरुष सभी का अपमान करोगे। ये समझ ले कि उन्होंने हमारी आस्था पर चोट की है और आस्था पर यह हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मध्य प्रदेश की जनता के मन में रोष है, तकलीफ है इनको दर था कि वह रोस कहीं प्रकट न हो जाए इसलिए  गठबंधन की रैली ही कैंसल कर दी। जनता का आक्रोश इस गठबंधन और कांग्रेस के खिलाफ है और वह आक्रोश तो प्रकट होगा, जनता छोड़ेगी नहीं।

सीएम शिवराज ने कहा कि उनके लीडरशिप में कहीं दम ही नहीं है। भारतीय जनता पार्टी जहां भी चुनाव होते हैं हम सभी कार्यकर्ता काम में लगते हैं मैं भी उत्तर प्रदेश गया, गुजरात गया, जहां-जहां चुनाव हुए हम लोग वहां गए। यह भारतीय जनता पार्टी के परंपरा है इनके तो नेताओं में ही एकता नहीं है। ये बाहर से क्या बुलाएंगे घरवाले ही आपस में लड़ रहे हैं। कांग्रेस में लट्ठम-लट्ठा मचा हुआ है। किसका फोटो लगे किसका ना लगे इस चक्कर में घर वाले ही प्रचार नहीं कर रहे तो बाहर वाले क्या बुलाएंगे। भारतीय जनता पार्टी है जो एकजुट है हमारे प्रधानमंत्री जी आ रहे हैं, हमारे गृहमंत्री जी आ रहे हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी आ रहे हैं, सारे देश के हमारे नेता आ रहे हैं। हम सब एकजुट हैं और एक बड़े लक्ष्य के लिए कम कर रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख