bjp 2nd list for assembly election 2023 : कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 से लड़ेंगे चुनाव, देपालपुर से मनोज पटेल को मिला टिकट

इंदौर में 1 हो सकता है दिलचस्प मुकाबला

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2023 (21:19 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी की। इमसें 39 उम्मीदवारों के नाम है। दूसरी सूची में 3 केंद्रीय मंत्रियों सहित 7 सासदों को टिकट दिया गया है।
ALSO READ: MP : BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, दिमनी से नरेन्द्र सिंह तोमर, इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय
सूची में भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम है। विजयवर्गीय को इंदौर 1 से टिकट दिया गया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस अपने वर्तमान विधायक संजय शुक्ला को इसी सीट से टिकट दे सकती है।
<

केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव - 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/qJT8nWXvLF

— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) September 25, 2023 >इससे इस सीट पर मुकाबला रोचक होगा। विजयवर्गीय को टिकट मिलने के बाद यह तय माना जा रहा है कि उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय को टिकट नहीं मिलेगा। बैट कांड' के बाद से ही आकाश विजयवर्गीय से केंद्रीय नेतृत्व नाराज है। इसके अलावा देपालपुर से मनोज पटेल को टिकट दिया गया है।

शुक्ला है दबदबा : कैलाश विजयवर्गीय को विधानसभा क्रमांक-1 से उम्मीदवार बना कर यह सीट अपने कब्जे में करना चाहती है। कैलाश विजयवर्गीय इंदौर की अलग-अलग सीटों से चुनाव लड़ चुके हैं।

कैलाश विजयवर्गीय उन नेताओं में से हैं जो कभी चुनाव नहीं हारे हैं। संजय शुक्ला 2018 के विधानसभा चुनाव में इंदौर-1 से जीतकर पहली बार विधायक बने थे। संजय शुक्ला ने बीजेपी नेता सुदर्शन गुप्ता को 8163 वोटों से चुनाव में हराया था। संजय शुक्ला की इंदौर शहर में अच्छी पकड़ मानी जाती है।

क्या 2 और 3 में भी चौंकाएगी भाजपा : कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। रा‍जनीतिक गलियारों में में यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि क्या विधानसभा-2 और विधानसभा-3 में भी प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा सबको चौंकाने वाली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सैम पित्रोदा को फिर मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख बनाया

क्या जय फिलिस्तीन कहने पर जा सकती है ओवैसी की लोकसभा सदस्यता?

Rahul Gandhi salary: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कितनी होगी सैलरी, कितनी होगी ताकत

भारत और अफगानिस्तान के बीच फाइनल की दुआ कर रहे हैं अफगान शरणार्थी

Liquor Policy Case : 3 दिन की CBI रिमांड पर रहेंगे अरविंद केजरीवाल, विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More