Publish Date: Tue, 17 Oct 2023 (19:42 IST)
Updated Date: Tue, 17 Oct 2023 (19:46 IST)
Madhya Pradesh Assembly elections 1990: 1990 का चुनाव आते-आते भारत में राम मंदिर आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। लोगों पर इसका असर देखने को मिल रहा था। खासकर हिन्दी भाषी में राज्यों में इसका असर ज्यादा था। यही कारण था कि 1990 के चुनाव पर राम मंदिर आंदोलन का असर स्पष्ट देखा गया। भाजपा को विधानसभा चुनाव में इसका फायदा भी मिला।
320 सीटों के लिए संपन्न में विधानसभा चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 3 करोड़ 75 लाख 95 हजार 559 थी। चुनाव में 54.21 प्रतिशत मतदाताओं ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। चुनाव परिणाम में कांग्रेस को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। 1985 में 250 सीटें जीतने वाली कांग्रेस मात्र 56 सीटों पर सिमट गई।
भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में 220 सीटों पर विजयी रही थी। जनता दल 28, बसपा 2, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 3 और 11 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे थे। 8 मार्च 1990 को सुंदरलाल पटवा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटवा ढाई साल से ज्यादा इस पद पर रहे।
6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने के बाद भड़की हिंसा के चलते पटवा सरकार को राष्ट्रपति द्वारा बर्खास्त कर दिया गया। 15 दिसंबर 1992 से 6 दिसंबर 1993 तक प्रदेश में राष्ट्रपति शासन रहा।
webdunia
Publish Date: Tue, 17 Oct 2023 (19:42 IST)
Updated Date: Tue, 17 Oct 2023 (19:46 IST)