कांग्रेस की कलह सड़क पर, इंदौर-4 से राजा मांधवानी का विरोध

Webdunia
सोमवार, 16 अक्टूबर 2023 (14:25 IST)
Protest against Raja Mandhwani in Indore: इंदौर शहर में टिकटों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस की कलह सड़क पर आ गई है। इंदौर-4 से उम्मीदवार बनाए गए राजा मांधवानी के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं।
 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन पहुंचकर राजा मांधवानी के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने राजा मांधवानी मुर्दाबाद के नारे लगाए तथा पुतला भी जलाया। बताया जा रहा है कि 700 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी भवन पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के चलते गांधी भवन के सामने कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई थी। 
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने मध्यप्रेदश के लिए 144 उम्मीदवारों की सूची घोषित की है, इसमें इंदौर के भी 6 उम्मीदवार हैं। तीनों विधायक संजय शुक्ला, जीतू पटवारी, विशाल पटेल को उनके क्षेत्र से ही उम्मीदवार बनाया है, वहीं चिंटू चौकसे को 2 नंबर से रमेश मेंदोला के खिलाफ उतारा गया है। 4 नंबर से राजा मांधवानी को टिकट दिया गया है। यहां से अक्षय बम भी टिकट के बड़े दावेदार थे। 
<

इंदौर विधानसभा 4 के प्रत्याशी राजा मंघवानी का विरोध हुआ तेज। #indore #madhyapradeshelections #MadhyaPradeshAssemblyElection #RajaManghwani #MPElection2023 #AssemblyElections2023 #BJP4MP #Politics #ViralVideos #webdunia pic.twitter.com/qUnMavgDUo

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) October 16, 2023 >
फिलहाल कांग्रेस ने उन सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं, जहां से भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की खास रणनीति, क्या अंदरूनी कलह से जूझ रही है पार्टी

रियासी आतंकी हमले की जांच में NIA का बड़ा एक्शन, राजौरी में ताबड़तोड़ छापेमारी

Kuno National Park : 3 चीतों की सेप्टिसीमिया से हुई थी मौत, अब बचाव के लिए उठाया गया यह कदम

क्या है समष्‍टि गुब्बी का संस्कृत से कनेक्शन, पीएम मोदी ने क्यों सराहा?

कौन हैं जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जिन्होंने संभाली आर्मी चीफ की कमान?

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More