अजब MP की गजब सियासत, जय-वीरू के बाद अ्ब श्याम-छेनू की एंट्री, फिल्मी किरदारों के सहारे जुबानी जंग

विकास सिंह
शनिवार, 4 नवंबर 2023 (08:00 IST)
मध्यप्रदेश अजब है तो यहां की सियासत भी गजब है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में नेता इस बार एक दूसरे को फिल्मी कैरेक्टर से तुलना कर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे है। वहीं पार्टी अपने नेताओं को सुपरहीरो के तौर पर दिखा रहा है। इसके साथ सियासत में नेता अपने पार्टी के नेताओं की कसीदे गढ़ने के लिए उनकी क्रिकेट सितारों से भी तुलना कर रहे है। 

सूबे की सियासत में रूपहले पर्दे के सबसे चर्चित जोड़ी जय-वीरू के बाद अब एक और जोडी श्याम-छेनू की एंट्री हो गई है। शुक्रवार को सतना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जय-वीरू की जोड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता तो कमलनाथ दिग्विजय को जय-वीरू की जोड़ी बता रहे हैं। अब यह जोड़ी जय-वीरू की नहीं बल्कि श्याम-छेनू की जोड़ी है। दरअसल एक फिल्म आई थी "मेरे अपने" जिसमें श्याम और छेनू की जोड़ी थी और दोनों अपने-अपने मोहल्ले में कब्जे के लिए लड़ते थे। वैसे ही ये आपस में लड़ रहें हैं। कांग्रेस कभी भी प्रदेश का भला नहीं कर सकती है।

मध्यप्रदेश की चुनावी राजनीति में शोले फ़िल्म के चर्चित किरदार जय-वीरू का जिक्र करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सुरजेवाला ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को जय-वीरू की जोड़ी बताया था। इस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि जय-वीरू घोषित चोर थे, अगर इनमें कमलनाथ जो मिस्टर करप्शननाथ की भूमिका में है और श्रीमान बंटाधार जिन्होंने मध्य प्रदेश को दूरावस्था के दौर में लाए थे। अगर उन्हें यह पसंद है कि हम चोर है।

सत्ता में काबिज भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के नेता एक-दूसरे को जय-वीरू, गब्बर-सांभा बताने में लगे हैं। इस बहस में अब केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकरप्रसाद की भी एंट्री हुई थी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मैहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी पर नाम लिए बिना हमला बोलते हुए जय-वीरू को चोर बताया। वहीं, जय-वीरू को लेकर जारी सियासी नूरा-कुश्ती में नरेंद्र सिंह तोमर की भी एंट्री हो गई है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि वह (कमलनाथ और दिग्विजय सिंह) जय-वीरू आज बने हैं, हम (शिवराज-तोमर) तो पहले से हैं।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सीधे सीएम शिवराज को टारगेट करते हुए कहा कि जय और वीरु ने ही अत्याचारी गब्बर सिंह का हिसाब किया था। मध्य प्रदेश 18 साल से अत्याचार से त्रस्त है। अत्याचार के अंत का समय आ गया है। बाक़ी आप समझदार हैं...।

इसके साथ कमलनाथ ने तंज कसते हुए कहा कि जनता अपने मुद्दों पर चर्चा चाहती है लेकिन बीजेपी नेताओं को फिल्मी बातें सूझ रही हैं। शिवराज की अदाकारी तो पहले से ही मशहूर है, अब तोमर भी फिल्मी पात्रों पर शोध कर रहे हैं। भाजपा एक आपात बैठक बुलाकर यह तय कर ले कि उनके यहां कौन गब्बर है और कौन सांभा।

कमलनाथ को सुपरमैन दिखाया- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सुपरमैन अवतार में नजर आ चुके है। कांग्रेस की ओर से जारी एनिमेटेड वीडियो में कमलनाथ आकाश में उड़ते हुए नजर आ रहे है। कमलनाथ के एनीमेशन वीडियो में 500 में गैस सिलेंडर, किसान कर्ज माफी और अन्य योजना को दर्शाया गया है। वीडियो में हनुमान जी मध्य प्रदेश की भलाई के लिए शक्ति मांगते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में कमलनाथ नारी सम्मान और युवाओं को रोजगार का आश्वासन देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की चर्चा कांग्रेस के अलावा पूरे प्रदेश में हो रही है।

नरोत्तम का फिल्मी तंज- इतना ही नहीं प्रदेश के अन्य नेता अपने चुनाव प्रचार में फिल्मी गानों का उपयोग कर एक दूसरे पर तंज कस रहे है। भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में चुनाव प्रचार के दौरान मंच से लावारिस फिल्म के गाने की पंक्तियां सुनाई। उन्होंने कहा- "गाली हुजूर की तो लगती दुआओं जैसी-हम दुआ भी दें तो लगे है गाली।"
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नोटबंदी, छापा, सिविल वॉर, फिर पेपरलीक, Rahul Gandhi ने बताए 7 डर

सड़क धंसी और 19 जगह गड्‍ढे, जानिए बदसूरत हुए रामपथ की असली कहानी

Rahul Gandhi : मेरे आगे तनते हैं, नरेंद्र मोदी के सामने झुकते हैं, ओम बिरला ने राहुल गांधी के सवाल का दिया जवाब

MP में CM और मंत्रियों के साथ स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष खुद भरेंगे इनकम टैक्स, गौवंश परिवहन व ट्यूबवेल खुला छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

RBI को 2000 के कितने नोट वापस मिले, कितने अब भी लोगों के पास

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More