Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छतरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR, कांग्रेस विधायक भी आरोपी

हमें फॉलो करें छतरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR, कांग्रेस विधायक भी आरोपी
webdunia

विकास सिंह

, मंगलवार, 21 नवंबर 2023 (22:28 IST)
भोपाल। छतरपुर में कांग्रेस पार्षद की हत्या के बाद  प्रदेश की गर्माई सियासत के बीच मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नातीराजा सहित 60 अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। पुलिस ने बिना अनुमति के थाने परिसर में धरना देने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन  का मामला दर्ज किया है।

छतरपुर के एडिशनल एसपी विक्रम सिंह के मुताबिक दिग्विजय सिंह और नातीराजा समेत 60 लोगों ने खजुराहो थाने के सामने बिना किसी अनुमति के टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन किया था। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला?-छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा सीट पर 17 नवंबर को वोटिंग के ठीक पहले कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा के समर्थक और कांग्रेस पार्षद की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस पार्षद की हत्या का आरोप राजनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित उनके समर्थकों पर लगा था और भाजपा प्रत्याशी और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ खजुराहो थाने में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था।

वहीं कांग्रेस पार्षद सलमान खान की गाड़ियों से कुचलकर हत्या करने के मामला को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने छतरपुर में खजुराहो थाने के सामने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो दिन तक धरना दिया था, जिसको लेकर मंगलवार को पुलिस ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

वहीं दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज होने पर भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन करने के साथ लोगों को भड़काने का काम किया है, जिसको लेकर पुलिस ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की है।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ram Rahim: राम रहीम की फरलो पर रिहाई का राजस्थान चुनाव कनेक्शन?