Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश के Exit Poll से सुर्खियों में आए AXIS MY INDIA के MD प्रदीप गुप्ता के पूर्वानुमान कितने सच हुए हैं साबित?

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश के Exit Poll से सुर्खियों में आए AXIS MY INDIA के MD प्रदीप गुप्ता के पूर्वानुमान कितने सच हुए हैं साबित?
webdunia

विकास सिंह

, शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 (12:55 IST)
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल इस बार सुर्खियों में है। एग्जिट पोल करने वाली एक्सिस माय इंडिया और उसके एमडी प्रदीप गुप्ता सोशल मीडिया पर लगातार ट्रैंड कर रहे है। एक्सिस माय इंडिया ने मध्यप्रदेश में भाजपा को 140-162 सीटें जीतने का पूर्वानुमान जताया है। एक्सिस माय इंडिया के मध्यप्रदेश इस पूर्वानुमान को लेकर सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चाओं का बाजार गर्म है।

दरअसल एक्सिस माय इंडिया के एमडी प्रदीप गुप्ता मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से आते है और वह दावा करते है उन्होंने मध्यप्रदेश को लंबे समय से करीब से देखा है। प्रदीप गुप्ता की कंपनी एक्सिस माय इंडिया दिसंबर 2013 से राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर एग्ज़िट पोल कर रही है। एक्सिस माय इंडिया ने अब तक 64 चुनाव में पूर्वानुमान जताया है जिसमें वह 60 बार सही साबित हुए है, यानि एक्सिस माय इंडिया का वोटिंग के बाद किए जाने वाले एग्जिट पोल में सफलता का प्रतिशत 90 फीसदी से अधिक करीब है।
ALSO READ: मध्यप्रदेश मेंं लाड़ली बहना बनी गेमचेंजर?, बोले CM शिवराज, लाड़ली बहनों ने किया चमत्कार

एक्सिस माय का एग्जिट पोल पिछले दिनों कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया और चुनाव परिणाम भी ठीक इसी तरह थे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एक्सिस माय इंडिंया ने कांग्रेस को 122-140 सीटें जीतने का पूर्वानुमान जताया था और नतीजों में कांग्रेस को 135 सीटें मिली थी। वहीं 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में एक्सिस माय इंडिया ने भाजपा को 129-151 सीटें जीतने का पूर्वानुमान जताया था और चुनाव परिणाम  में भाजपा को 156 सीटें मिली थी। इसके साथ 2019 के लोकसभा चुनाव में एक्सिस माय इंडिया ने NDA को 339 से 365 सीटें जीतने का पूर्वानुमान जताया था और चुनाव परिणाम में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA   गठबंधन को 352 सीटें मिली थी।
ALSO READ: Exit Poll: सिंधिया की साख वाले ग्वालियर जिले में भाजपा पर भारी पड़ सकती है कांग्रेस
अगर मध्यप्रदेश के पिछले 2018 के विधानसभा चुनाव की बात करें एक्सिस माय इंडिंया ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस को 104 से 122 सीटें और भाजपा को 102 से 120 सीटें मिलने का पूर्वानुमान जताया था और चुनाव परिणाम में  कांग्रेस को 114 सीटें और भाजपा को 109 सीटें मिली थी। वहीं 2018 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव में एक्सिस माय इंडिया ने टीआरएस को 79 से 91 सीटें मिलने का दावा किया और चुनावी परिणाम में टीआरएस को 88 सीटें मिली थी।

इसके साथ एक्सिस माय इंडिया ने 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव कांग्रेस को 55 से 65 और भाजपा को 21-31 सीटें मिलने का अनुमान जाताय था और चुनाव परिणाम में कांग्रेस को 68 सीटें और भाजपा को 15 सीटें मिली  थी। वहीं 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में एक्सिस माय इंडिया ने कांग्रेस को 119-141 सीटें और भाजपा को 55 से 72 सीटें मिलने का पूर्वानुमान जताया था, वहीं चुनाव परिणाम में कांग्रेस को 101और भाजपा को 73 सीटें मिली थी।

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल की सटीकता का राज बताते हुए प्रदीप गुप्ता कहते है कि कंपनी फोन पर नहीं बल्कि घर-घर जाकर सर्वेक्षण करता है, इसके साथ उनकी टीम विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों से बात करता है। एक्सिस माय इंडिया के चुनाव परिणाम के पूर्वानुमान की सटीकता के बाद प्रतिष्ठित हार्वर्ड बिजनेस स्कूल ने अपने सिलेबस में एक्सिस माय इंडिया की सफलता को एक केस स्टडी के तौर पर शामिल किया। इसमें एक्सिस माय इंडिया के चुनाव परिणाम के पूर्वानुमान को लेकर फील्ड सर्वेयर्स का चुनाव, उनकी भर्ती एवं प्रशिक्षण, सोशल इंटेलीजेंस पर आधारित प्रश्नावली, डेटा कलेक्शन के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, गुणवत्तापूर्ण ऑडिटिंग और डेटा विश्लेषण जैसे टूल शामिल है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Exit Poll: उमा भारती के प्रभाव वाले बुंदेलखंड़ के टीकमगढ़ और निवाड़ी में भाजपा और कांग्रेस के साथ सपा बन सकती है गेमचेंजर