MP में AAP को बड़ा झटका, 10 वरिष्ठ पदाधिकारियों को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने BJP ज्वाइन कराई

Webdunia
रविवार, 24 सितम्बर 2023 (21:28 IST)
विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप के 10 बड़े पदाधिकारियों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के समक्ष आज यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
 
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा, केन्द्रीय मंत्री पटेल और प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। 
 
ये नेता हुए भाजपा में शामिल : सदस्यता लेने वालों में हटा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मोहन तंतवाय, आम आदमी पार्टी दमोह के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील राय, आम आदमी पार्टी के सिवनी जिलाध्यक्ष जयदीप वैश्य, संजय ठाकरे, सागर रंजक बालाघाट, वीरेन्द्र रैकवार दमोह एवं भोपाल के बादशाह खान, आमिर खान, असलम खान शामिल थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख