चप्पल खाने का 'आशीर्वाद' भी काम न आया, सकलेचा 60000 वोटों से हारे चुनाव

Webdunia
रविवार, 3 दिसंबर 2023 (16:53 IST)
MP Election Results 2023: मध्‍यप्रदेश के रतलाम शहर में कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने चुनाव जीतने के लिए जमकर प्रचार किया। चप्पलें भी खाई लेकिन इतना सब करने के बाद भी भाजपा विधायक चेतन कश्यप ने उन्हें 60,000 से ज्यादा वोटों से हरा दिया।
 
2008 में अस्तित्व में आई इस सीट पर चेतन कश्यप को 1,09,656 वोट मिले तो कांग्रेस उम्मीदवार पारस दादा 48,948 वोट की हासिल कर सके। चेतन कश्यप ने यहां जीत की हैट्रिक लगाई। 
 

हाल ही में रतलाम सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कांग्रेस उम्मीदवार पारस सकलेचा की एक बुजुर्ग पिटाई कर रहा है। यह बुजुर्ग कोई फकीर बताया जा रहा है, जिससे आशीर्वाद लेने के लिए पारस सकलेचा पहुंचे थे।
 
 
बताया जा रहा कि जिस चप्पल कांग्रेस प्रत्याशी की पिटाई हुई वह चप्पल भी पारस सकलेचा ने ही दी थी। वोटिंग से ठीक एक दिन पहले यह वीडियो जमकर वायरल हो गया। बुजुर्ग सकलेचा पर इतनी चप्पलें बसराता है कि समर्थकों को कहना पडता है कि बस करो, बहुत हो गया। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा नेता शाजिया इल्मी पर 25000 का जुर्माना, याचिका में छिपाए थे तथ्य

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

जामनगर से द्वारका, 170 किलोमीटर की पदयात्रा पर अनंत अंबानी

बिहार में है शराबबंदी, फिर भी 9 साल में चली गई 190 लोगों की जान

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख