Dharma Sangrah

MP में 5.60 करोड़ से ज्यादा मतदाता, 6.5 लाख से ज्यादा 80 प्लस वोटर

Webdunia
बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (20:24 IST)
Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए फोटो आधारित अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद सेवा मतदाताओं को छोड़कर मतदाताओं की संख्या 5.60 करोड़ से अधिक है। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह बात कही।
 
उन्होंने कहा कि 5,60,60,925 मतदाताओं में से 2,88,25,607 पुरुष, 2,72,33,945 महिलाएं और 1,373 अन्य तीसरे लिंग के हैं। मध्य प्रदेश में इस साल अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि अभी औपचारिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। 
 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि मध्य प्रदेश में सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 75,303 है, जिसमें 73,020 पुरुष और 2,284 महिलाएं हैं, फलस्वरूप कुल मतदाताओं की संख्या 5,61,36,229 हो गई है।
 
5 लाख से ज्यादा दिव्यांग मतदाता : उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की कुल संख्या 6,53,640 है तथा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 5,05,146 है जबकि 99 एनआरआई मतदाता हैं। उनका कहना था कि हालांकि सेवा मतदाताओं सहित मतदाताओं की कुल संख्या 5,61,36,229 है, लेकिन राजनीतिक दलों का ध्यान वर्तमान में राज्य में रहने वाले लोगों पर है और यह आंकड़ा 5,60,60,925 है। राजन ने कहा कि नाम जोड़ने और हटाने के बाद, कुल 16,83,790 मतदाता मतदाता सूची में जोड़े गए।  
 
बूथ नंबर 111 में सबसे कम मतदाता : उन्होंने कहा कि बालाघाट जिले के सोनवानी वन ग्राम में बूथ नंबर 111 में सबसे कम 42 मतदाता हैं। अधिकारी ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनावों में, रतलाम जिले के सैलाना निर्वाचन क्षेत्र में अधिकतम 89.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जबकि अलीराजपुर जिले के जोबट खंड में सबसे कम 52.84 प्रतिशत मतदान हुआ था।
 
उन्होंने बताया कि सिवनी जिले की लखनादौन विधानसभा सीट में सबसे अधिक 407 मतदान केंद्र हैं, जबकि इंदौर-3 विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 193 मतदान केंद्र हैं।

सम्बंधित जानकारी

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख