Hanuman Chalisa

Fact Check : क्या टिकट बंटवारे से नाराज होकर दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा? जानिए वायरल लेटर का सच

Webdunia
रविवार, 15 अक्टूबर 2023 (19:50 IST)
MP Election 2023 : कांग्रेस ने आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसके बाद सोशल मीडिया पर राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का मल्लिकार्जन खरगे को लिखा एक लेटर वायरल हो गया। इसे लेकर कहा जाने लगा कि दिग्विजयसिंह टिकट बंटवारे से नाराज होकर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। क्या सचमुच दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया। जब वायरल लेटर की पड़ताल की गई तो इसके पीछे की कहानी कुछ और निकली और यह फर्जी निकला। इस वायरल लेटर का खंडन खुद दिग्विजय सिंह ने एक्स पर किया।

ALSO READ: सीएम शिवराज के सामने रामायण के हनुमान विक्रम मस्ताल, कांग्रेस ने क्यों दिया टिकट?
इस वायरल वीडियो को लेकर दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करने की बात कही। 
ALSO READ: MP में कांग्रेस उम्मीदवारों सूची पर बगावत, मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष का इस्तीफा, दतिया में अवधेश नायक का फूंका पुतला, केदार कंसाना ने छोड़ी पार्टी
दिग्विजय सिंह के नाम से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे की लिखा एक कथित फर्जी पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसमें टिकट वितरण के संबंध में लिखा गया है। इसे लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई है।
ALSO READ: MP में कांग्रेस ने पहली सूची में पुराने चेहरों पर लगाया दांव, BJP से कांग्रेस में आए चेहरों को भी मिला मौका, 69 विधायकों को फिर टिकट
दिग्विजय सिंह ने एक्स में पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा झूठ बोलने में माहिर है। मैंने 1971 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी।
<

भाजपा @BJP4India झूठ बोलने में माहिर है। मैंने १९७१ में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पद के लिए नहीं बल्कि विचारधारा से प्रभावित हो कर जुड़ा था और जीवन की आख़िरी साँस तक कांग्रेस में रहूँगा।
इस झूठ की मैं पुलिस में शिकायत दर्ज कर रहा हूँ। ⁦@INCIndia⁩ ⁦@DGP_MPpic.twitter.com/X1AjVQBXvb

— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 15, 2023 >पद के लिए नहीं बल्कि विचारधारा से प्रभावित हो कर जुड़ा था और जीवन की आख़िरी सांस तक कांग्रेस में रहूंगा। इस झूठ की मैं पुलिस में शिकायत दर्ज कर रहा हूं।’

कांग्रेस ने सौंपा शिकायती पत्र : प्रदेश कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोहेफिजा स्थित साइबर सेल कार्यालय पहुचंकर इस संबंध में एक शिकायत सौंपकर भाजपा प्रवक्ता हितेश बाजपेयी के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग की।

कांग्रेस ने साइबर सेल को सौपे आवेदन में कहा कि सिंह की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने सिंह का कूट रचित लेटर हेड बनाकर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित करते हुए कांग्रेस के सभी पदों से त्याग पत्र देने के संबंघ में कूट रचित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल कर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता की पार्टी के प्रति वर्षों की निष्ठा को बदनाम करने का षड्यंत्र किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ISRO कर रहा बड़ी तैयारी, Chandrayaan-4 करेगा कमाल, 7 सैटेलाइट होंगे लांच

महाराष्ट्र में CM फडणवीस का तगड़ा दांव, उद्धव ठाकरे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार में सरकार गठन की तैयारियां तेज, कौन होगा मुख्‍यमंत्री, कब होगा शपथ ग्रहण

बिहार विधानसभा चुनाव में हार पर होगा मंथन, तेजस्वी ने राजद विधायकों की बुलाई बैठक

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य के आरोपों से मचा सियासी तूफान, कौन हैं तेजस्वी के करीबी रमीज नेमत

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख