प्रियंका गांधी चुनाव में सिर्फ मनोरंजन के लिए मध्यप्रदेश आती हैं: शिवराज सिंह

Webdunia
शुक्रवार, 17 नवंबर 2023 (15:00 IST)
MP Election 2023 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान फिल्मी चरित्रों से उनकी तुलना करने की आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह मध्य प्रदेश में मनोरंजन और लोकतंत्र एवं लोगों का अपमान करने आती हैं।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जाने से पहले चौहान ने सीहोर जिले के जैत में कहा- ‘कांग्रेस तो गंभीर है ही नहीं। मैं प्रियंका गांधी से सवाल करना चाहता हूं कि क्या फिल्मों में एक्टिंग करना यहां मुद्दा है?, क्या जय और वीरू चुनाव का मुद्दा है?, क्या मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के नाम पर फिल्म बन जाए ये मुद्दा है? अरे मजाक बना दिया चुनाव का। ये लोकतंत्र का अपमान है, जनता का अपमान है’ राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है।

चौहान ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रिंयका की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा, ‘वो (प्रिंयका गांधी) गंभीर है ही नहीं। वो चुनाव को, लोकतंत्र को, जनता को मनोरंजन समझती हैं, इसलिए मनोरंजन करने आईं हैं। ये तो उनकी सोच का घटियापन है। गंभीर मुद्दों पर बात करो ना। मुख्यमंत्री एक्टिंग करने जाएं, इस पर चुनाव लड़ोगे क्या?’ दतिया विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने चौहान पर कटाक्ष करते हुए उन्हें विश्व प्रसिद्ध अभिनेता करार दिया था और कहा था कि वह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को मात दे सकते हैं। लेकिन जब भी कोई काम के बारे में बात करता है तो वह असरानी (कॉमेडियन) की तरह व्यवहार करने लगते हैं।

प्रियंका ने यह भी आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी इस बात को दोहराते रहते हैं कि ‘उन्होंने (विपक्ष) मुझे इतनी गालियां दीं।’ क्या आपने सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' देखी है जिसमें वह शुरू से आखिर तक रोते रहे थे? उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा था, 'मैं कहती हूं, आइए मोदी जी पर भी इसी नाम से एक फिल्म बनाएं।' चौहान ने युवाओं के बेहतर भविष्य, समाज के कल्याण और प्रदेश की प्रगति के लिए मतदान करने की अपील की। कांग्रेस ने चौहान को टक्कर देने के लिए बुधनी सीट से टीवी अभिनेता विक्रम मस्ताल को मैदान में उतारा है।

अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों के बारे में पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में चौहान ने कहा कि वे (कांग्रेस नेता) हार को भांपकर बौखला गए हैं और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके घरों पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया, ‘वे दारू और बकरियां बांट रहे हैं और हम पर (भाजपा) आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘वो (कांग्रेस नेता) जानते हैं कि वो हार रहे हैं। इसलिए हार की भूमिका बनाना उन्होंने शुरू कर दिया है।’
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख