MP की जनता को हनुमान बनकर कांग्रेस की सरकार वापस लाना है: प्रियंका गांधी

विकास सिंह
बुधवार, 8 नवंबर 2023 (20:48 IST)
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को प्रियंका गांधी ने इंदौर में रोड शो करने के साथ जिले की सांवेर और देवास जिले के खातेगांव में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित किया। इंदौर-1 विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन मे प्रियंका गांधी ने नंदबाग से बाणगंगा तक रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका का स्वागत किया।

इससे पहले सांवेर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन मे सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने हर हर महादेव के जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। प्रियंका ने रामायण के संस्मरण को याद करते हुए कहा कि जब अत्याचार होता है और कुनीति का राज होता है तो हमें उसके खिलाफ लड़ना चाहिए। प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस तरह से अहिरावण ने भगवान राम और लक्ष्मण के साथ छल करने का काम किया था, उसी तरह आपके द्वारा बनाई गई 2018 में पूर्ण बहुमत की कांग्रेस सरकार को भाजपा ने गिराने का काम किया और जनता से छल किया। कुछ बहुरूपियों ने छल कपट करके 2018 की आपकी कांग्रेस सरकार का अपहरण किया। अब जनता को हनुमान बनाकर उसी कमलनाथ सरकार को वापस लाने का काम करना है।

कांग्रेस की गारंटी को दोहराया-प्रियंका गांधी ने सभा में कांग्रेस की चुनावी गारंटी को दोहराते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में बहनों को हम 1500 की सम्मान राशि उनके सीधे खाते में देने का काम करेंगे, गेहूं के लिए 2600 समर्थन मूल्य और धान के लिए 2500 रू समर्थन मूल्य किसानों को देंगे। दलित, आदिवासी और ओबीसी वर्ग के लोगों के खाली पड़े बैकलॉग के पदों को भरनें का काम जल्द से जल्द करेंगे। पढ़ो और पढ़ाओ योजना के जरिए हम स्कूली बच्चों को पहली क्लास से लेकर 12 वीं तक निशुल्क शिक्षा देने का काम करेंगे। पहले से आठवीं कक्षा के बच्चों को 500 रूपये नवमी दसवीं के बच्चों को 1000 रूपये 11वीं 12वीं 1500 रूपये महीने की स्कॉलरशिप दी जाएगी। हमारी सरकार आने पर हम सभी परिवारों को 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा देने वाले हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा बहनों से कहना चाहती हूं कि जिंदगी के हर मोड़ पर कांग्रेस का हाथ आपके साथ रहेगा। कांग्रेस की सरकार आने पर अगर किसी लड़की का जन्म होता है तो उसके जन्म से उसके विवाह तक के लिए ढाई लाख रुपए दिए। बेटी की जब शादी करेंगे तो सरकार के द्वारा 1 लाख 1 हजार की राशि दी जाएगी। 100 यूनिट बिजली बिल माफ होगी और 200 यूनिट बिजली बिल हाफ होगा। हम कर्मचारियों की पुरानी पेंशन मध्य प्रदेश में लागू करेंगे, 5 हॉर्स पावर की सिंचाई की बिजली किसानों को मुफ्त दी जाएगी। हम प्रदेश में जाति जनगणना कराएँगे। 2 लाख सरकारी पद जो प्रदेश में खाली पड़े हैं उनको जल्द से जल्द भरने का काम किया जायेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क में 100 प्रतिशत छूट होगी। उन्होंने कहा कि जनता ने 2018 में कमलनाथ जी की सरकार बनाई थी और तब उन्होंने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ करने का काम किया था और इस बार सरकार बनने पर हम फिर से यह काम करने वाले हैं।

भाजपा सरकार पर बोला हमला- प्रियंका ने शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में जब घोटाला होता है तो इसका सीधा मतलब है कि सरकार जनता से लूट रही है और मध्य प्रदेश की सरकार जनता से लूट कर बड़े-बड़े उद्योगपतियों को पैसा दे रही है। भाजपा के लोग कहते हैं कि 70 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया लेकिन नरेंद्र मोदी जी की एंटायर पॉलिटिकल साइंस की डिग्री कांग्रेस के द्वारा दिए गए कंप्यूटर पर ही छपी है। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आप मोदी जी से पूछिएगा की आज इन्होंने सभी सरकारी कंपनियों को अपने उद्योगपति मित्रों को क्यों बेच दी है?

मंत्री सिलावट पर साधा निशाना-प्रियंका गांधी ने कहा कि कोविड के समय पर मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसीदास सिलावट बेंगलुरु के रिसोर्ट में सरकार की खरीद फरोख्त करने में व्यस्त थे। जब कमलनाथ जी शुद्ध के खिलाफ युद्ध छेड़ने का काम कर रहे थे तब तुलसी सिलावट चुनी हुई सरकार में मिलावट करने का काम कर रहे थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख