Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

MP चुनाव मेंं फकीर और कंस मामा का जिक्र कर प्रियंका का मोदी-शिवराज पर डबल वॉर

हमें फॉलो करें Priyanka Gandhi
webdunia

विकास सिंह

, गुरुवार, 9 नवंबर 2023 (14:56 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सीधा हमला किया है। सतना के चित्रकूट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ऱिश्वतखोरी से चल रही है। सीएम कहते हैं कि मामा हैं। रिश्ता निभाने से बनता है,वरना कंस भी मामा है। मुझे मतलभ नहीं कोई अपने आपको फकीर बोले, मामा बोले। प्रियंका ने अडानी का जिक्र का करते है कि देश की संपत्ति गिने-चुने लोग है यह भ्रष्टाचार है। प्रियंका ने महंगाई का जिक्र करते हुए सरकार महंगाई की बात करती है लेकिन उसे गरीबों  की सहायता भी करनी चाहिए।

प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा धर्म का मुद्दा उठाकर वोटरों को गुमराह करने  का काम करती है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चुनाव आते ही घर आकर धर्म के नाम पर संकल्प दिलवा देते है और वोट ले लेते है।

प्रियंका गांधी ने पुरानी पेंशन स्कीम सहित कांग्रेस की अन्य गारंटी लागू करने का वादा करते हुए कहा कि सरकार बनने पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। इसके साथ प्रियंका ने जातिगत जनगणना की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर जातिगत जनगणना की जाएगी। इसके साथ प्रियंका ने कहा कि मध्यप्रदेश में बहनों को हम 1500 की सम्मान राशि उनके सीधे खाते में देने का काम करेंगे, गेहूं के लिए 2600 समर्थन मूल्य और धान के लिए 2500 रू समर्थन मूल्य किसानों को देंगे। दलित, आदिवासी और ओबीसी वर्ग के लोगों के खाली पड़े बैकलॉग के पदों को भरनें का काम जल्द से जल्द करेंगे। पढ़ो और पढ़ाओ योजना के जरिए हम स्कूली बच्चों को पहली क्लास से लेकर 12 वीं तक निशुल्क शिक्षा देने का काम करेंगे। पहले से आठवीं कक्षा के बच्चों को 500 रूपये नवमी दसवीं के बच्चों को 1000 रूपये 11वीं 12वीं 1500 रूपये महीने की स्कॉलरशिप दी जाएगी। हमारी सरकार आने पर हम सभी परिवारों को 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा देने वाले हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सतना में पीएम मोदी ने बताया, क्यों खास है हर वोट?