डकैतों ने दो अपहृतों को छोड़ा

Webdunia
गुरुवार, 12 मार्च 2009 (17:35 IST)
मुरैना पुलिस के लगातार दबाव के चलते विश्नो ई गाँव से 18 फरवरी को अपहृत दो व्यक्तियों को डकैतों ने छोड़ दिया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमारसिंह ने पत्रकारों को बताया कि विश्नोई गाँव से अपहृत रामबाबू शर्मा और दामोदर जाटव को पुलिस ने कल चंबल किनारे से गश्त के दौरान बरामद किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस के लगातार दबाव के चलते डकैतों ने दोनो अपहृतों को मुक्त कर दिया। सिंह ने बताया कि राजस्थान के भूरा एवं बनवारी गुर्जर गिरोह ने इन दोनों का अपहरण कर लिया था। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा इन दोनों डकैतों पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि पुलिस डकैतों के रिश्तेदारों एवं उनके सपोर्ट सिस्टम पर लगातार दवाब बनाए हुए थी। डकैतों ने दोनों की रिहाई के लिए 12 लाख रुपए की फिरौती की माँग की थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 8 मार्च को दोनों अपहृतों की रिहाई के लिए 12 लाख रुपए की फिरौती लेने आए तीन डकैतों लक्ष्मण गुर्जर, रामवरन गुर्जर और जितेन्द्र त्यागी को पुलिस ने क्वारी के बीहड़ में हुई एक मुठभेड़ में मार गिराया था।
Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में बीते 6 महीने में 6 दुष्कर्मियों और हत्यारों को मृत्युदंड

LIVE: दिल्ली के मुख्‍यमंत्री का नाम तय, शाम को खुलेगी पर्ची, 2 डिप्टी सीएम भी संभव

उत्तराखंड कैबिनेट ने दी नए भू-कानून को मंजूरी, जानिए क्या होगा असर

GIS 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लांच करेंगे मध्यप्रदेश की विभिन्न औद्योगिक नीतियां

राहुल गांधी ने जीता सुलतानपुर के रामचेत का दिल, क्या है उसका कांग्रेस नेता से कनेक्शन?