पाठ्य पुस्तकें इंटरनेट पर

Webdunia
शुक्रवार, 13 मार्च 2009 (11:15 IST)
यदि बाजार में समय पर पाठ्यपुस्तक उपलब्ध नहीं हों, पुस्तक गुम हो जाए या ग्रीष्मावकाश में ही पढ़ने की इच्छा हो तो इंटरनेट पर प्रत्येक कक्षा की सभी विषयों की संपूर्ण किताबें देखी जा सकती हैं। राज्य शिक्षा केंद्र ने अगले शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा पहली से दसवीं तक की सभी विषयों का नया पाठ्यक्रम इंटरनेट पर उपलब्ध कराया है।

पाठ्यपुस्तकों में कक्षावार सभी विषयों को अलग-अलग बाँटा गया है। इसमें चित्र सहित सभी अध्याय शामिल हैं। यह प्रयोग शिक्षा विभाग द्वारा पहली बार किया गया है। इंटरनेट पर किताबें सभी आवश्यक संशोधन के बाद प्रकाशित की गई हैं।

गणित, हिन्दी, अँगरेजी, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण, पर्यावरण विषयों की पुस्तकें नेट पर उपलब्ध हैं। सभी पुस्तकें सर्वशिक्षा अभियान की वेबसाइट ( www.ssa.mp.gov.in) पर उपलब्ध है। शिक्षा विभाग ने अगले शैक्षणिक सत्र में पुस्तकों की समस्या ख़ड़ी न हो, इसके लिए अभी से कमर कस ली है। शिक्षा मंत्री के वादे के मुताबिक पाठ्यपुस्तक निगम के संभागीय डिपो में 90 प्रतिशत पुस्तकें पहुँच चुकी हैं।

विषयवार पुस्तकें : पुस्तक नहीं होने पर भी इंटरनेट से प्रिंट आउट निकालकर पढ़ाई की जा सकती है। इंटरनेट पर यह सुविधा वर्षभर उपलब्ध रहेगी।
Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में बीते 6 महीने में 6 दुष्कर्मियों और हत्यारों को मृत्युदंड

LIVE: दिल्ली के मुख्‍यमंत्री का नाम तय, शाम को खुलेगी पर्ची, 2 डिप्टी सीएम भी संभव

उत्तराखंड कैबिनेट ने दी नए भू-कानून को मंजूरी, जानिए क्या होगा असर

GIS 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लांच करेंगे मध्यप्रदेश की विभिन्न औद्योगिक नीतियां

राहुल गांधी ने जीता सुलतानपुर के रामचेत का दिल, क्या है उसका कांग्रेस नेता से कनेक्शन?