महिदपुर में कर्फ्यू जारी

Webdunia
शुक्रवार, 13 मार्च 2009 (11:33 IST)
सांप्रदायिक तनाव के बाद अशांत महिदपुर तहसील में स्थिति नियंत्रण में है, किंतु तनाव को देखते हुए गुरुवार को भी कर्फ्यू जारी रहा।

बोर्ड परीक्षा के कारण विद्यार्थियों को प्रवेश-पत्र के आधार पर केंद्र तक जाने-आने की अनुमति दी गई। दोपहर को 2 घंटे के लिए केवल महिलाओं को कर्फ्यू में छूट दी गई।

पुलिस ने अब तक 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। 10 मार्च को मिलादुन्नबी जुलूस के पश्चात पहले पुलिस और असामाजिक तत्वों के बीच भिड़ंत और फिर दो समुदायों के बीच जमकर विवाद हो जाने के बाद प्रशासन ने महिदपुर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया था।

कर्फ्यू की वजह से लोगों को धुलेंडी पर्व घरों में ही मनाने को मजबूर होना पड़ा। वहीं आम उपयोग की वस्तु पानी, दूध, सब्जी और अन्य सामग्री के लिए लोग तरस गए। गुरुवार को माशिमं की परीक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र के आधार पर केंद्रों तक जाने की अनुमति दी गई, जबकि विवि और स्थानीय परीक्षाएँ स्थगित कर दी गई हैं। विवाद के दौरान क्षतिग्रस्त मकानों में रहने वाले और घायलों के परिवार को प्रशासन द्वारा राहत राशि प्रदान की गई है।
Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में बीते 6 महीने में 6 दुष्कर्मियों और हत्यारों को मृत्युदंड

LIVE: दिल्ली के मुख्‍यमंत्री का नाम तय, शाम को खुलेगी पर्ची, 2 डिप्टी सीएम भी संभव

उत्तराखंड कैबिनेट ने दी नए भू-कानून को मंजूरी, जानिए क्या होगा असर

GIS 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लांच करेंगे मध्यप्रदेश की विभिन्न औद्योगिक नीतियां

राहुल गांधी ने जीता सुलतानपुर के रामचेत का दिल, क्या है उसका कांग्रेस नेता से कनेक्शन?