हम तो चले अपने देस

Webdunia
शनिवार, 14 मार्च 2009 (11:01 IST)
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में माधव राष्ट्रीय उद्यान की सख्या सागर झील पर शरदकाल से डेरा डाले प्रवासी परिंदे ग्रीष्मऋतु के आगाज के साथ ही यहाँ से अपने देशों की ओर उड़ान भरने लगे हैं।

लगता है ये पंछी यहाँ होली मनाकर लौट रहे हैं। ये विदेशी मेहमान शरद ऋतु में हजारों मील दूर देश साइबेरिया, जार्जिया, रूस आदि में बर्फ जमने से सर्दी बिताने के लिए यहाँ आते हैं।

यहाँ उन्हें मनमाफिक आहार भी मिल जाता है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही ये अपने वतन लौटने लगते हैं। करीब चार माह तक ये पक्षी संख्या सागर झील पर डेरा जमाए रहे। पूरी झील रंग-बिरंगे पक्षियों के कलरव और प्रणय नृत्य से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन जाती है। लौटते समय इन पक्षियों के साथ उनके बच्चे भी जुड़ जाते हैं।

कौन-कौन से मेहमान : विदेशी पक्षियों में स्पूनबिल, हवासिल साइबेरिया, डक, कलीम, लालसर, पनबिल, क्रूज आदि शामिल हैं। यहाँ पक्षियों को उथला पानी मिल जाता है। वे अपना आहार आसानी से ढूँढ लेते हैं। इसी वजह से सख्या सागर झील पक्षियों की सैरगाह और शरणस्थली बन गई है।
Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में बीते 6 महीने में 6 दुष्कर्मियों और हत्यारों को मृत्युदंड

LIVE: दिल्ली के मुख्‍यमंत्री का नाम तय, शाम को खुलेगी पर्ची, 2 डिप्टी सीएम भी संभव

उत्तराखंड कैबिनेट ने दी नए भू-कानून को मंजूरी, जानिए क्या होगा असर

GIS 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लांच करेंगे मध्य प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक नीतियां

राहुल गांधी ने जीता सुलतानपुर के रामचेत का दिल, क्या है उसका कांग्रेस नेता से कनेक्शन?