तरक्की को लेकर होती रही तकरार

आलीराजपुर पहुँचा नईदुनिया का जनमंच

Webdunia
रविवार, 23 नवंबर 2008 (21:14 IST)
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नईदुनिया द्वारा विधानसभा क्षेत्रों में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नईदुनिया द्वारा उक्त कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्र में चुवाव लड़ने के लिए खड़े हुए नेताओं को एक ही मंच पर खड़ा कर जनता से उनकी सीधी मुलाकात कराई जा रही है, तो आइए चलते हैं आलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र में।

आलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने नागरसिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया, जबकि कांग्रेस ने इस बार अपना उम्मीदवार महेश पटेल को ‍बनाया है। इसके पूर्व यहाँ के विधायक नागरसिंह रहे हैं, जिन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार महेश पटेल को हराया था।

भाजपा के उम्मीदवार से जब यह पूछा गया कि उन्होंने जो वादे किए थे, वे पूरे किए या नहीं और आप जनता के विश्वास पर कितना खरा उतर सकें? उन्होंने कहा कांग्रेस के 10 वर्ष के कुशासन में आलीराजपुर में विकास के सारे कार्य ठप थे। हमने आलीराजपुर को जिला बनाने का वादा किया था, उसे पूरा किया है और दूसरी बात हमने कांग्रेस के कुशासन के समय फैली अव्यवस्था को मिटाकर विकास कार्य किए हैं।

दूसरी ओर कांग्रेस के महेश पटेल ने कहा देखिए ये है भाजपा का पिछला घोषणा-पत्र। इस घोषणा-पत्र में लिखी गई एक भी बात पूरी नहीं हुई है। इन्होंने आलीराजपुर में नर्मदा का पानी लाने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। ये विकास की बात करते हैं, आप मुझे बताएँ कि कहाँ विकास हुआ है। सिर्फ पार्टी के लोगों का विकास हुआ है आलीराजपुर का नहीं। इन्होंने आलीराजपुर के जिले की माँग को भी रो-रो के पूरा किया है।

जब जनता द्वारा दोनों उम्मीदवारों से सवाल-जवाब किया गया तो आरोप-प्रत्यारोप की आग से माहौल गरमा-गरम हो गया था। सभी नईदुनिया द्वारा आयोजित जनमंच को सकारात्मक और सफल आयोजन बता रहे थे।

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: रेखा गुप्ता ने सचिवालय पहुंचकर संभाला कार्यभार, शाम 7 बजे कैबिनेट की पहली बैठक

अखिलेश यादव ने यूपी के बजट के क्यों कहा बड़ा ढोल?

सत्येन्द्र जैन को लगा झटका, बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि मामला खारिज

GIS 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "LiFE" विजन के अनुरूप है प्रदेश की “बॉयो फ्यूल योजना-2025” : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

ओवैसी को क्यों पसंद हैं छत्रपति शिवाजी महाराज और क्यों साधा भाजपा पर निशाना