Festival Posters

कैबिनेट को लेकर नहीं खोले शिवराज ने पत्ते

Webdunia
शनिवार, 13 दिसंबर 2008 (17:25 IST)
मध्यप्रदेश की नवगठित भाजपा सरकार के मुखिया शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को पार्टी के चुनावी घोषणा-पत्र के मुताबिक स्वर्णिम मध्यप्रदेश गढ़ने का संकल्प दोहाराया, लेकिन मंत्रिमंडल गठन के सवाल को टालते हुए कहा कि यह राज की बात है।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के अगले दिन चौहान इंदौर में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश के हृदय प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ भाजपा वह सारे वादे पूरे करेगी, जो उसने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए थे।

चौहान ने कहा भाजपा के चुनावी घोषणा-पत्र पर अमल की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। हमने स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण का प्रण लिया है। इसे हर हाल में पूरा करने की कोशिश की जाएगी।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार कानून व्यवस्था ढाँचागत संरचना विकास महिला सशक्तीकरण कृषि स्वास्थ्य और शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेगी।

प्रदेश की सत्ता में भाजपा की हालिया वापसी के बाद 12 दिसंबर को अकेले शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री ने हालाँकि मंत्रिमंडल गठन पर फिलहाल पत्ते नहीं खोले। इस सवाल को लेकर प्रदेश के सियासी हलकों में सरगर्मियाँ बढ़ी हुई हैं।

उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के गठन और इसमें शामिल होने वाले संभावित चेहरों के सवाल पर रहस्यमय मुस्कुराहट के साथ कहा यह राज की बात है।

एक सवाल के जवाब में चौहान ने बताया प्रदेश के सभी सरकारी विभागों को सौ दिन का लक्ष्य प्रदान किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा लक्ष्य पूरा करने की दिशा में कोताही हर्गिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड में सोरेन सरकार का एक साल, शुरू हुआ सेवा अधिकार सप्ताह

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

LIVE: देश में नए श्रम कानून लागू, व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिले ममदानी

भारत: चाय के फूलों से ऐसे सुधरेगी सेहत और अर्थव्यवस्था

SIR के लिए 2003 की वोटर लिस्ट में नाम होना क्यों जरूरी है?