कांग्रेस ही सभी वादों को पूरा करती है-राहुल गांधी

Webdunia
शुक्रवार, 22 नवंबर 2013 (22:41 IST)
FILE
बालाघाट (मप्र)। भाजपा पर वादे पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो अपने द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करती है और आगे भी पूरा करेगी।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को नक्सल प्रभावित लांजी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव में किसानों के 51 हजार रुपए तक के कर्ज माफी से लेकर अनेक वादे किए थे लेकिन उसने इसे पूरा नहीं किया जबकि कांग्रेस ने अपना किसानों का कर्ज माफी का वादा पूरा किया और देशभर में 72 हजार करोड़ रुपए के कर्ज माफ किए।

केंद्र सरकार द्वारा सूचना के अधिकार कानून का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस कानून को बनाने के बाद हमारे लोगों के उपर कुछ आरोप भी लगे लेकिन इसके बावजूद हम जनता को अधिक अधिकार संपन्न बनाने के लिए और कानून लाएंगे।

उन्होंने कहा कि चाहे प्रधानमंत्री हो, चाहे मुख्यमंत्री या चाहे कोई अधिकारी हो, एक बच्चा भी इस कानून के तहत उनसे जानकारी ले सकता है कि उसने यह निर्णय क्यों लिया और उन्हें इसके लिए जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार महिला आरक्षण के तहत महिलाओं को और अधिक अधिकार दिए गए ताकि वे आगे आ सकें।

राहुल गांधी ने कहा कि इसी प्रकार कांग्रेस रोजगार, भोजन का अधिकार बिल लाई और जमीन अधिग्रहण बिल की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि अब नए नियमों के अनुसार यदि किसी किसान आदिवासी की जमीन अधिग्रहीत की जाती है तो उसे 4 गुना मुआवजा मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में जितने वादे किए गए हैं उन सभी को पूरा किया जाएगा तथा कांग्रेस की सरकार बनने पर यहां 2 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यहां 11 मंत्रियों के खिलाफ लोकायुक्त में प्रकरण दर्ज हैं लेकिन क्या आजतक एक भी मंत्री जेल गया? उन्होंने कहा कि मप्र एक अमीर प्रदेश है और सरकार जनता से धन लेती है लेकिन विकास कार्यों की जगह धन वह अपनों के ही बीच बांट लेती है।

गरीबों एवं आदिवासियों को और अधिक अधिकार दिए जाने की वकालत करते हुए गांधी ने कहा कि जिस दिन इन वर्गों के बच्चे राजनीति में आएंगे, कॉलेज जाएंगे, उद्योगपति बनेंगे उस दिन यह प्रदेश अपने पैरों पर खड़ा हो जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को सत्ता से हटाने का निर्णय ले लिया है और अब मध्यप्रदेश की जनता को भाजपा को हटाने का निर्णय लेना है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

मणिशंकर ने फिर बढ़ाई मुसीबत, 10000 कमरे वाले महल में राम कहां पैदा हुए, दावे से कैसे कह सकते हैं...

अगर आप भी करते हैं मोबाइल से पेमेंट तो पढ़ें जरूर, जल्द ही बंद हो सकते हैं मोबाइल वॉलेट...

बड़ी खबर, सीबीआई विवाद में मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन, इन महत्वपूर्ण मामलों पर की बात....

पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी से हिंदुस्तान बना 'बर्फिस्तान'

सभी देखें

नवीनतम

चेतेश्वर पुजारा शीर्ष तीन में, ऋषभ पंत ने लगाई 21 पायदान की लंबी छलांग

क्या बुर्ज खलीफा को राहुल गांधी के सम्मान में सजाया गया...जानिए वायरल वीडियो का सच...

विपक्ष के वाकआउट के बीच कांग्रेस के प्रजापति बने मप्र विधानसभा के स्पीकर

लड़की आंख मारे... गाने पर छात्रा के साथ एनसीपी सांसद ने लगाए ठुमके...

सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण वाला बिल लोकसभा में पेश

More