जानिए इंदौर के उम्मीदवारों के बारे में...

Webdunia
FILE
सुदर्शन गुप्ता : भाजपा के नेता सुदर्शन गुप्ता वर्तमान में इंदौर एक के विधायक हैं। 45 वर्ष के सुदर्शन गुप्ता ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की तक की शिक्षा ग्रहण की है।

1982 में एमकॉम और 1987 में एलएलबी की डिग्री हासिल की। 2008 के चुनावों में गुप्ता ने कांग्रेस के संजय शुक्ला को हराया था। 2013 में बीजेपी ने उन्हें इंदौर एक से अपना प्रत्याशी बनाकर उन पर भरोसा जताया है। सुदर्शन गुप्ता के पास करोड़ रुपए तक की संपत्ति है।

FILE
दीपू यादव : इंदौर के विधानसभा क्रमांक 1 में कांग्रेस ने पहले गोलू उर्फ विशाल अग्निहोत्री को अपना प्रत्याशी बनाया था और उन्होंने अपना नामांकन भी दर्ज कर दिया था, लेकिन 24 घंटे में ही उसे बदलकर प्रदीप यादव को टिकट दे दिया।

पूर्व विधायक और इलाके के कद्दावर कांग्रेस नेता रामलाल यादव के बेटे 34 वर्षीय प्रदीप उर्फ दीपू यादव नौवीं पास हैं। दीपू के के पास 46.50 करोड़ रुपए तक की संपत्ति हैं।

FILE
रमेश मेंदोला : मप्र उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के दाएं हाथ माने जाने वाले रमेश मेंदोला वर्तमान में इंदौर के विधानसभा क्रमांक 2 से भाजपा के विधायक हैं।

रमेश मेंदोला ने स्नातकोत्तर तक की शिक्षा हासिल की है। भाजपा ने 53 वर्षीय मेंदोला को अपना प्रत्याशी बनाया है। रमेश मेंदोला के पास दो करोड़ तक की संपत्ति है। पिछले चुनाव में कांग्रेस के सुरेश सेठ को हराया था।

छोटू शुक्ला : इंदौर के विधानसभा क्रमांक 2 में भी पहले कांग्रेस ने मोहन सेंगर को अपना प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन बाद में फैसला बदल लिया और छोटू शुक्ला को प्रत्याशी बनाया। 61 साल के छोटू शुक्ला ने एमए तक की शिक्षा हासिल की है। शुक्ला के पास 15 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं।

अश्विन जोशी : इंदौर विधानसभा क्रमांक 3 से कांग्रेस के वर्तमान विधायक हैं। इस बार फिर से कांग्रेस ने इन्हें यहां से टिकट दिया है। यह 53 साल के हैं। इन्होंने स्नातकोत्तर तक की शिक्षा ग्रहण की है। इनके पास 2.61 करोड़ रुपए तक की संपत्ति है। पिछले चुनाव में भाजपा के गोपीकृष्ण नेमा को हराया था।

FILE
उषा ठाकुर : इंदौर से विधानसभा क्रंमांक 3 से बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। उषा ठाकुर इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 विधायक रह चुकी हैं। संघ की खास मानी जाने वाली उषा ने एमए और एमफिल तक की शिक्षा ग्रहण की है। 47 की उषा के पास 138 लाख रुपए की संपत्ति है।

WD
मालिनी गौड़ : मध्यप्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री लक्ष्मण सिंह गौड़ की पत्नी मालिनी गौड़ वर्तमान में विधानसभा क्रमांक 4 से विधायक हैं।

पति की असामयिक मृत्यु के बाद मालिनी गौड़ ने क्षेत्र क्रमांक 4 की राजनीति की संभाला। क्षेत्र क्रमांक 4 को भाजपा के लिए अयोध्या माना जाता है। 52 साल की मालिनी ने 2008 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने कांग्रेस के गोविंद मंगानी को हराया था। मालिनी ने बीए तक की शिक्षा हासिल की हैं और इनके पास 2.88 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं।

सुरेश मिंडा : इंदौर विधानसभा क्रमांक 4 से कांग्रेस से मैदान में 67 साल के सुरेश मिंडा के लिए अयोध्या में भाजपा को हराना चुनौती होगा। कांग्रेस कद्दावर नेता माने जाने वाले मिंडा ने एमकॉम, एमए तक की शिक्षा हासिल की है। छात्र राजनीति से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले मिंडा के पास पचास लाख रुपए तक की संपत्ति है।

WD
महेंद्र हार्डिया : इंदौर विधानसभा क्रमांक 5 यह भाजपा से विधायक हैं। मध्यप्रदेश सरकार में यह अभी स्वास्थ्य राज्यमंत्री भी हैं। पिछले चुनाव में इन्होंने कांग्रेस की शोभा ओझा को हराया था। इन्होंने एमए तक की शिक्षा ग्रहण की है। यह 60 साल के हैं। अभी इनके पास 2.25 करोड़ रु प ए तक की संपत्ति हैं।

पंकज संघवी : इंदौर के पांच नंबर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार संघवी 52 साल के हैं। इन्होंने कॉमर्स में स्नातक तक की शिक्षा हासिल की है। इनके पास 20 करोड़ की संपत्ति हैं।


FILE
जीतू जिराती : राऊ विधानसभा क्षेत्र से यह अभी भाजपा के विधायक हैं। यह दसवीं पास हैं और 38 साल के हैं। इनके पास 25 लाख की संपत्ति है। 8 अगस्त 1976 को बिलासपुर में इनका जन्म हुआ था। इनके पिता रमेशचंद्र जिराती सामाजिक कार्यकर्ता थे।

आरएसएस के साथ जुड़कर बहुत कम उम्र में ही यह समाजसेवा में लग गए थे। बाद में भाजपा से जुड़कर इन्होंनें 2008 में राऊ से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे और भाजपा के युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस बार भी भाजपा की टिकट पर यह राऊ से मैदान में हैं।


जीतू पटवारी : राऊ विधानसभा क्षेत्र से इसबार भी यह कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। 2008 में भी इन्होंने कांग्रेस के टिकट पर यहीं से चुनाव लड़ा था लेकिन असफल रहे थे। 39 वर्षीय जीतू पटवारी 1994 में बीए और 1997 में एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की है। अभी इनके पास 13 करोड़ की संपत्ति है। यह कांग्रेस के युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

मणिशंकर ने फिर बढ़ाई मुसीबत, 10000 कमरे वाले महल में राम कहां पैदा हुए, दावे से कैसे कह सकते हैं...

अगर आप भी करते हैं मोबाइल से पेमेंट तो पढ़ें जरूर, जल्द ही बंद हो सकते हैं मोबाइल वॉलेट...

बड़ी खबर, सीबीआई विवाद में मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन, इन महत्वपूर्ण मामलों पर की बात....

पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी से हिंदुस्तान बना 'बर्फिस्तान'

सभी देखें

नवीनतम

चेतेश्वर पुजारा शीर्ष तीन में, ऋषभ पंत ने लगाई 21 पायदान की लंबी छलांग

क्या बुर्ज खलीफा को राहुल गांधी के सम्मान में सजाया गया...जानिए वायरल वीडियो का सच...

विपक्ष के वाकआउट के बीच कांग्रेस के प्रजापति बने मप्र विधानसभा के स्पीकर

लड़की आंख मारे... गाने पर छात्रा के साथ एनसीपी सांसद ने लगाए ठुमके...

सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण वाला बिल लोकसभा में पेश

More