मप्र चुनाव : दो लाख सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे

Webdunia
बुधवार, 20 नवंबर 2013 (14:57 IST)
FILE
भोपाल। मध्यप्रदेश में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान 2 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे और संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहेगी।

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार राज्य में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 548 कंपनियां मतदान के दौरान जिलों में अपना मोर्चा संभालेंगी। इनमें से 23 कंपनियां नवंबर के पहले सप्ताह में मध्यप्रदेश आ चुकी हैं।

गत 14 से 18 नवंबर के मध्य 25 कंपनियां और आई हैं जिनमें झारखंड से 15 तथा बिहार से आई 10 कंपनियां शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में मतदान के बाद 22 नवंबर को शेष 500 कंपनियां मध्यप्रदेश पहुंचेंगी।

सूत्रों के अनुसार शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए प्रदेश के बाहर के 6 राज्यों से 30 हजार होमगार्ड (नगर सैनिक) भी प्रदेश में तैनात होंगे। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के 12 हजार 200 होमगार्ड भी चुनाव में ड्यूटी करेंगे।

इसके साथ ही राज्य के 5 हजार 800 पुलिस अधिकारी और 33 हजार प्रधान आरक्षक व आरक्षक भी मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की 91 कंपनियां भी सुरक्षा के लिए तैनात होंगी।

राज्य में 59 हजार 500 विशेष पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नियुक्त किए गए हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

मणिशंकर ने फिर बढ़ाई मुसीबत, 10000 कमरे वाले महल में राम कहां पैदा हुए, दावे से कैसे कह सकते हैं...

अगर आप भी करते हैं मोबाइल से पेमेंट तो पढ़ें जरूर, जल्द ही बंद हो सकते हैं मोबाइल वॉलेट...

बड़ी खबर, सीबीआई विवाद में मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन, इन महत्वपूर्ण मामलों पर की बात....

पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी से हिंदुस्तान बना 'बर्फिस्तान'

सभी देखें

नवीनतम

चेतेश्वर पुजारा शीर्ष तीन में, ऋषभ पंत ने लगाई 21 पायदान की लंबी छलांग

क्या बुर्ज खलीफा को राहुल गांधी के सम्मान में सजाया गया...जानिए वायरल वीडियो का सच...

विपक्ष के वाकआउट के बीच कांग्रेस के प्रजापति बने मप्र विधानसभा के स्पीकर

लड़की आंख मारे... गाने पर छात्रा के साथ एनसीपी सांसद ने लगाए ठुमके...

सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण वाला बिल लोकसभा में पेश