मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : नरेन्द्र मोदी करेंगे 10 सभाएं

Webdunia
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले उम्मीद है कि प्रधानमंत्री पद के भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी राज्य में चुनाव प्रचार को तेज करते हुए दस चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

FILE

भाजपा प्रदेश इकाई चुनाव समिति अध्यक्ष एवं सांसद अनिल दवे ने कहा कि हमने राज्य में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव से पहले मोदी की प्रमुख नगरों में 10 जनसभाएं करने की योजना बनाई है।

अगले पन्ने पर, सभा स्थलों की सूची जल्द होगी जारी...


FILE
दवे ने कहा कि जिन स्थानों पर ये सभाएं होनी हैं उनकी जानकारी सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही जारी कर दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि पूरी संभावना है कि इन चुनावी सभाओं का आयोजन मंडल मुख्यालय स्तर पर होगा ताकि इसका चुनाव से पहले क्षेत्र के व्यापक इलाके पर प्रभाव हो।

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इन चुनावी सभाओं का आयोजन 18 से 23 नवंबर के बीच होगा। मोदी ने 25 सितंबर को भोपाल में एक कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया था जो कि राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले सत्ताधारी भाजपा का राज्य में आखिरी प्रमुख कार्यक्रम था।

अगले पन्ने पर, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को रिझाएंगी उमा


FILE
मोदी के अलावा पार्टी ने चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को बड़े पैमाने पर चुनाव प्रचार के लिए उतारने का निर्णय किया है।

दवे के अनुसार उमा भारती का चुनाव प्रचार कार्यक्रम ‘भगवा, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला और एक शक्तिशाली वक्ता का संयोजन है।’

इससे भाजपा को मतदाताओं को इस बात के लिए समझाने में मदद मिलेगी कि वे पार्टी के पक्ष में अपने मताधिकार का व्यापक इस्तेमाल करें। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ‘जनआशीर्वाद यात्रा’ में राज्य की सभी 230 सीटों को शामिल किया था। उन्होंने इस यात्रा के दौरान गत 10 वर्षों के शासनकाल के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया था।

अगले पन्ने पर, आडवाणी, राजनाथ, हेमा, शत्रु करेंगे प्रचार...


FILE
इन नेताओं के अलावा भाजपा के लिए आक्रामक तरीके से प्रचार करने वाले प्रमुख नेताओं में लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लोकसभा में विपक्ष की नेता एवं विदिशा से पार्टी सांसद सुषमा स्वराज और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली शामिल हैं।

राज्य में चुनाव से पहले फिल्म अभिनेता से नेता बने शत्रुघन सिन्हा और हेमा मालिनी भी पार्टी के लिए स्टार चुनाव प्रचारक होंगी। पार्टी राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी कर रही है जहां वह लगातार दो बार सत्ता में रही है।

इसके अलावा भाजपा के पूर्व अध्यक्षों नितिन गडकरी, मुरली मनोहर जोशी और वेंकैया नायडू तथा अनंत कुमार, रामलाल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, रविशंकर प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्रियों सुंदरलाल पटवा और कैलाश जोशी के साथ साथ शाहनवाज हुसैन, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पार्टी उपाध्यक्ष प्रभात झा, सुमित्रा महाजन और दिलीप सिंह भूरिया के भी पार्टी के लिए अलग अलग प्रचार करने की उम्मीद है।

पार्टी के स्टार प्रचारकों में शिवराज मंत्रिमंडल के एकमात्र मंत्री शामिल हैं और वह हैं राज्य के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जो कि एक बार फिर इंदौर जिले की महू सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

मणिशंकर ने फिर बढ़ाई मुसीबत, 10000 कमरे वाले महल में राम कहां पैदा हुए, दावे से कैसे कह सकते हैं...

अगर आप भी करते हैं मोबाइल से पेमेंट तो पढ़ें जरूर, जल्द ही बंद हो सकते हैं मोबाइल वॉलेट...

बड़ी खबर, सीबीआई विवाद में मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन, इन महत्वपूर्ण मामलों पर की बात....

पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी से हिंदुस्तान बना 'बर्फिस्तान'

सभी देखें

नवीनतम

चेतेश्वर पुजारा शीर्ष तीन में, ऋषभ पंत ने लगाई 21 पायदान की लंबी छलांग

क्या बुर्ज खलीफा को राहुल गांधी के सम्मान में सजाया गया...जानिए वायरल वीडियो का सच...

विपक्ष के वाकआउट के बीच कांग्रेस के प्रजापति बने मप्र विधानसभा के स्पीकर

लड़की आंख मारे... गाने पर छात्रा के साथ एनसीपी सांसद ने लगाए ठुमके...

सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण वाला बिल लोकसभा में पेश