मालवा के पर्यटन स्थलों पर बनेगा हवाई संपर्क

पर्यटन को 'पर' लगाने की पहल

Webdunia
ND

घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा नए प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाली 27 तारीख को जानापाव, चोरल और पातालपानी में विकास कार्य का भूमि पूजन होगा। इन तीन स्थानों पर रु. 5 करोड़ 90 लाख के कार्य होना प्रस्तावित हैं। गौरतलब है कि मालवा क्षेत्र के पर्यटन स्थलों के विकास पर रु. 78 करोड़ 90 लाख के विकास कार्य करवाए गए हैं। वॉटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए ओंकारेश्वर में क्रूज चलाने की योजना भी आकार ले रही है।

मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव ने 21 नवंबर को इंदौर प्रेस क्लब में बताया कि प्रदेश के प्राकृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। आने वाले समय में जानापाव में रु. 2 करोड़ 56 लाख, पातालपानी में रु. 1 करोड़ 45 लाख और चोरल में रु. 1 करोड़ 89 लाख के विकास कार्य होंगे।

इनमें सुरक्षा के इंतजाम, ठहरने की व्यवस्था, पर्यटक स्वागत केंद्र का निर्माण, जनसुविधा केंद्र का निर्माण, पाथ वे व पार्किंग का निर्माण आदि शामिल किए गए हैं। यह सारे काम 2012 के अंत तक पूरे होने की उम्मीद है। पिछले वित्तीय वर्ष में विभाग का शुद्ध लाभ रु. 1 करोड़ था, जो वर्ष 2011-2012 में रु. 6 करोड़ होने का अनुमान है।

ND
इसके मद्देनजर इंदौर में 100 कमरों के होटल के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया है। इसके लिए विभाग के पास (पर्यटक स्वागत केंद्र के नजदीक) पांच एकड़ जमीन भी है। 27 नवंबर से इंदौर-मांडू के बीच वातानुकूलित टेम्पो ट्रेवलर (14 सीटर) का लोकार्पण किया जाएगा। इसकी शुरुआत सुबह 9 बजे क्षेत्रीय कार्यालय, रेसीडेंसी एरिया में होगी। इसका किराया प्रति यात्री रु. 150 निर्धारित किया गया है।

इसमें और भी कुछ खास बातें शामिल हैं -

- जल्द ही इंदौर और भोपाल से ग्वालियर के लिए भी एयर टैक्सी की शुरुआत होगी।

- रीवा, सतना, बांधवगढ़ आदि पर्यटक स्थलों के लिए भी प्रदेश के बड़े शहरों से हवाई आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

- अगले चरण में प्रदेश के धार्मिक शहरों से हवाई संपर्क स्थापित होगा। इसके जरिए चंद घंटों में पर्यटक ओंकारेश्वर व उज्जैन महाकाल के दर्शन कर पाएंगे।

- बड़े शहरों से हैलिकॉप्टर की सुविधा भी उपलब्ध होगी, ताकि व्यक्तिगत रूप से भी लोग इसका फायदा उठा सकें।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म