नर्मदा नदी के घाट पर 8 फीट के अजगर, स्नान कर रहे लोगों के पसीने छूटे

Webdunia
सोमवार, 9 मई 2022 (18:20 IST)
खरगोन। मंडलेश्वर के नर्मदा घाट पर 8 फीट लम्बा अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही नदी में डुबकी लगा रहे श्रद्धालुओं की सांसें अटक गई। आमतौर पर ये घाट श्रद्धालुओं से भरा रहता है। महिलाएं, वृद्ध, बच्चे आदि सभी यहां डुबकी लगाने आते हैं। ऐसे में अगर इतना बड़ा अजगर दिख जाए, तो लोगों का परेशान होना लाजमी है। अजगर को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने अजगर का वीडियो भी बनाया।
 
रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पंहुचाया : लोगों की अफरातफरी की वजह से अजगर तैरते-तैरते किनारे पर पंहुच गया। तब वहां मौजूद नाविकों ने लम्बी लकड़ी की मदद से अजगर को पानी से बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन, वह बार-बार पानी में वापस जा रहा था। ये देखकर वहां के लोगों ने इसकी सूचना नेचर वेलफेयर सोसाइटी को दी। कुछ देर बाद सोसाइटी के सदस्यों वहां पर पहुंचे और उन्होंने अजगर को पकड़कर बोरे में डाल दिया, जिसके बाद उसे घाट से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। 
 
प्रशासन पर सवाल : लोगों का कहना है कि मां नर्मदा के आशीर्वाद से ही उनकी जान बच पाई है। भक्तों ने ये भी बताया कि अजगर दिखने के बाद कई घंटों तक घाट प्रबंधन का कोई अधिकारी वहां नहीं पंहुचा। अगर ऐसे में किसी को कुछ हो जाता तो इसकी ज़िम्मेदारी कौन लेता?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या ट्रेन में एक्स्ट्रा लगेज पर लगेगा कोई जुर्माना, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आया बड़ा बयान

इमरान खान को SC से मिली जमानत, जानिए कौनसे हैं वो 8 मामले

GST में 12%, 28% स्लैब को खत्म करने की सिफारिश, जनता को मिलेगा बड़ा तोहफा, सस्ती होंगी चीजें, केंद्र का प्रस्ताव GoM ने स्वीकारा

संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन क्यों मोदी सरकार लाई पीएम-सीएम के 30 दिन जेल में रहने पर कुर्सी जाने वाला विधेयक?

कबूतर को खतरनाक खत के साथ पकड़ा, जम्मू रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई

सभी देखें

नवीनतम

भूकंप के तेज झटकों से थर्राया दक्षिण अमेरिका, सुनामी की चेतावनी

लालू यादव बोले, नीतीश की राजनीति और जदयू का पिंडदान करने आ रहे हैं पीएम मोदी

LIVE: बिहार को आज 13000 करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी

UP : बुलंदशहर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 भाइयों की मौत, ट्रक चालक हुआ फरार

झारखंड में गिरी आकाशीय बिजली, 3 छात्राओं समेत 4 लोगों की मौत

अगला लेख