Hanuman Chalisa

इंदौर में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 11 मरीजों की आंखों की रोशनी गई

Webdunia
शनिवार, 17 अगस्त 2019 (11:49 IST)
इंदौर। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में इंदौर आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद आंखों में इंफेक्शन के चलते 11 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद मरीजों की आंखों में जो दवा डाली गई, शायद उसके चलते मरीजों की आंख में इंफेक्शन हुआ है।
 
प्राप्त जानकारी के अुनसार, मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 8 अगस्त को अस्पताल में एक शिविर लगाया गया था। इसमें ऑपरेशन के बाद मरीजों की आंख की रोशनी ठीक होने की बजाय चली गई।
 
OT सील, जांच के आदेश : मामले का खुलासा होते ही स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल की ओटी को सील कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने घटना पर दु:ख जताते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय समिति की घोषणा भी कर दी गई है।
 
2010 में भी हुआ था हादसा : 2010 में इसी अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद करीब 20 लोगों की आंख की रोशनी चल गई थी। हादसे के बाद भी अस्पताल ने घटना से कोई सबक नहीं लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

RGC का दावा- मार गिराया अमेरिका का खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, F-35 लड़ाकू विमान भी उल्टे पांव लौटे

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

अगला लेख