Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्य प्रदेश में 3 जिलों के कलेक्टर और 3 विभागों के प्रमुख सचिव बदले

Advertiesment
हमें फॉलो करें मध्य प्रदेश में 3 जिलों के कलेक्टर और 3 विभागों के प्रमुख सचिव बदले
webdunia

विकास सिंह

, शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (08:50 IST)
मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी हुई है। कमलनाथ सरकार ने 3 विभागों के प्रमुख सचिव के साथ 3 जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए है। शुक्रवार देर रात जारी हुई तबादला सूची में बैतूल, छतरपुर और सतना जिले के कलेक्टर को बदल दिया गया।

बैतूल कलेक्टर तेजस्वी नायक, छतरपुर कलेक्टर मोहित बुंदस और सतना कलेक्टर सत्येंद सिंह को हटाकर बिना विभाग मंत्रालय में उपसचिव पद पर पोस्टिंग गई है। इनकी जगह राकेश सिंह को बैतूल, शीलेंद्र सिंह को छतरपुर और अजय कटेसरिया को सतना कलेक्टर बनाया गया है। 
 
तीन प्रमुख सचिव भी बदले- राज्य सरकार ने 6 सीनियर आईएएस अफसरों की भी जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया है। सीनियर आईएएस शिवशेखर शुक्ला को चिकित्सा शिक्षा से हटाकर प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति. डीपी आहूजा को आयुक्त उच्च शिक्षा से हटाकर प्रमुख सचिव पशुपालन, उमाकांत उमराव को प्रमुख सचिव सहकारिता, सुखवीर सिंह को आयुक्त सह संचालक वित्त एंव सचिव वित्त, पी नरहरि को आयुक्त नगरीय प्रशासन एंव सचिव जनसपंर्क के साथ माध्यम का एमपी बनाया गया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

AAP की अमरिंदर सिंह को धमकी, काट देंगे घर की बिजली