'बालिका वधू' बनने से बची 14 वर्षीय लड़की, होने वाला था 21 साल के लड़के से ब्याह

Webdunia
रविवार, 17 नवंबर 2019 (19:03 IST)
इंदौर। शहर से सटे कैलोद कांकड़ गांव में एक 14 साल की मासूम लड़की 'बालिका वधू' बनने से बच गई। इस नाबालिग लड़की का ब्याह 21 साल के लड़के से होने जा रहा था लेकिन समय पर प्रशासन तथा पुलिस की टीम ने पहुंचकर शादी के लिए शुरू हो चुकी रस्मों को रुकवा दिया।

महिला और बाल विकास विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक हमें जानकारी मिली थी कि कैलोद कांकड़ गांव में 20 नवम्बर को एक बाल विवाह होने जा रहा है। इस विवाह की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। लड़की की उम्र 14 साल और लड़के की 21 वर्ष है।

इस सूचना के बाद प्रशासन तथा पुलिस की टीम लड़की के घर पहुंची और शादी की रस्में रुकवाईं। प्रशासन के कानूनी कदम उठाने की चेतावनी देने पर लड़की के परिजन उसका बाल विवाह रोकने को राजी हो गए। उनसे  बाकायदा शपथ पत्र लिया गया कि वे अपनी संतान को तब तक शादी के बंधन में नहीं बांधेंगे, जब तक वह पूरे 18 साल की नहीं हो जाती।

उल्लेखनीय है कि देश में 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के और 18 साल से कम आयु की लड़की की शादी बाल विवाह की श्रेणी में आती है जो कानूनन अपराध है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत दोषी को 2 वर्ष तक के सश्रम कारावास अथवा 1 लाख रुपए तक के जुर्माने या दोनों सजाओं का प्रावधान है। (तस्वीर : सांकेतिक) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कन्हैया कुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्‍या है मामला

आंध्रप्रदेश में पटाखा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट से 8 की मौत, 6 घायल

आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, पार्टी में वापस लेने की अपील, बोले- अब नहीं करूंगा कोई गलती

बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, घरों पर फेंके बम, पलायन को मजबूर 400 लोग

अमेरिका ने टैरिफ से दी राहत, चीन की तुलना में भारत को 20 फीसदी सस्ता पड़ेगा निर्यात

सभी देखें

नवीनतम

Waqf : PM मोदी ने केरल के मुनंबम मुद्दे को सुलझाया, नेताओं ने किया था नजरअंदाज

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उज्जैन, विदिशा सहित इन जिलों के कलेक्टर बदले

मुर्शिदाबाद हिंसा पर कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक की मांग, BJP ने किया 400 हिन्दुओं के पलायन का दावा

AI से 32 करोड़ लोगों का भविष्य जुड़ा, वोट देने से बदलेगा शिक्षा का सिस्टम, स्टेट प्रेस क्लब के पत्रकारिता महोत्सव में बोले मनीष सिसोदिया

कन्हैया कुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्‍या है मामला

अगला लेख