Hanuman Chalisa

MP मेंं आजीवन कारावास सजा काट रहे 182 बंदियों की होगी रिहाई, जानें क्या है शर्ते?

विकास सिंह
मंगलवार, 25 जुलाई 2023 (12:01 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के विभिन्न जेलों में आजीवन सजा काट रहे 182 बंदियों की 15 अगस्त को रिहाई की जाएगी। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 182 बंदियों की सशर्त रिहाई की जा रही है। गृहमंत्री ने स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को देखते हुए दुष्कर्म के किसी भी प्रकरण में सजा माफी नहीं दी जा रही है। गौरतलब है कि पहले साल में दो बार 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को रिहाई की जाती थी, वहीं अब प्रदेश में गांधी जयंती और अम्बेडकर जयंती पर भी बंदियों की रिहाई की जाती है।

182 बंदियों की सशर्त रिहाई
-ऐसे बंदी जिनकी सजा के विरुद्ध अपील लंबित है,उनको अपील के निराकरण के उपरांत रिहाई की पात्रता होगी।
-जिन्हें जुर्माना से दण्डित किया गया है, वे यदि जुर्माना राशि 15.08.2023 तक जमा कर देते हैं, तो उन्हें रिहाई की पात्रता होगी ।
-जिन्हें किसी अन्य प्रकरण में सजा भुगतना शेष हैं, उन्हें शेष सजा भुगताये जाने हेतु रोका जायेगा ।
-जिन्हें किसी अन्य प्रकरण में जमानत प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें विचाराधीन बंदी के रूप में रोका जायेगा।
-यदि कोई बंदी अन्य राज्य के प्रकरण में दण्डित किया गया है तो वह संबंधित राज्य में स्थानान्तरित किया जायेगा।
-इसके अतिरिक्त 15 गैर-आजीवन कारावास के बंदियों को सजा में छूट दी जा रही है।

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल के मुख्यमंत्री को सुवेन्दु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल

Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूजा 'सनातन' विवाद, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मचा घमासान, CM विजय की चुप्पी को लेकर उठे सवाल

TVK की जीत की भविष्यवाणी करने वाले CM विजय के ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रीवेल कौन हैं, जिन्हें बनाया गया मुख्यमंत्री का OSD?

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

सभी देखें

नवीनतम

तमिलनाडु के CM विजय फ्लोर टेस्ट में हुए पास, 144 विधायकों ने किया समर्थन

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

जानलेवा तरबूज! मुंबई के बाद अब छत्तीसगढ़ में 15 वर्षीय किशोर की मौत

LIVE: प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर घर पहुंचा

भोपााल में मुस्लिम युवक से मारपीट पर बवाल, भीड़ का पथराव, पुलिस ने छोड़े़ आंसू गैस के गोले

अगला लेख