Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश की 2 बालिकाएं राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 से सम्मानित

Advertiesment
हमें फॉलो करें National Children Award 2020
, गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (22:35 IST)
मध्यप्रदेश की रिया जैन और सुदीप्ति हजेला को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भोपाल की रिया जैन को पुरस्कार प्रदान किया।
webdunia

रिया ने चित्रकला के क्षेत्र में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर अनेक कीर्तिमान रचे हैं। इसी तरह खेल के क्षेत्र में इन्दौर की सुदीप्ति हजेला को कठिन अश्वारोहण खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि ये पुरस्कार अलग-अलग क्षेत्रों में 5 से 18 आयु के बच्चों को उनकी विशेष प्रतिभा के लिए प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार में विजेताओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र, एक लाख रुपए धनराशि तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Passport समाप्ति से पहले धारकों को आएगा स्मरण संदेश, ऐसे करें Renewal