Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मप्र में निर्माणाधीन इमारत में 23 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप

हमें फॉलो करें मप्र में निर्माणाधीन इमारत में 23 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप
, शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (20:26 IST)
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर में एक निर्माणाधीन इमारत में 23 वर्षीय एक महिला के साथ 5 पुरुषों और एक नाबालिग लड़के ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।
 
कोतवाली थाने के निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और 16 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है।
 
उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपियों ने बृहस्पतिवार को एक निर्माणाधीन इमारत में महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उनके अनुसार महिला ने शुक्रवार सुबह को शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
 
सिंह ने बताया कि आरोपियों में से एक निर्माणाधीन इमारत पर चौकीदार के तौर पर काम करता था और महिला को जानता था। उनके मुताबिक चौकीदार ने पड़ोसी छतरपुर जिले की इस महिला को मजदूर के रूप में नौकरी दिलाने का वादा कर उसे बुलाया था।
 
उन्होंने कहा कि अन्य आरोपी भी मजदूर हैं। अधिकारी ने कहा कि 6 लोगों ने शराब पी और महिला के साथ बलात्कार किया। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
Edited By: Vrijendra Singh Jhala (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिलीपीन में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 31 लोगों की मौत, कई लापता