Dharma Sangrah

एमपी के सागर जिले में बस पलटने से 4 लोगों की मौत, 20 घायल

Webdunia
शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (17:25 IST)
सागर (मप्र)। मध्यप्रदेश के सागर जिले में शनिवार सुबह एक बस के पलट जाने से महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों में 3 की हालत गंभीर है और इन यात्रियों को सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
पुलिस अधीक्षक (एसपी) तरुण नायक ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर सागर-छतरपुर मार्ग पर निवार घाटी में सुबह करीब 6 बजे हुई। इंदौर-छतरपुर जाने वाली बस पलट गई। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए तथा गंभीर रूप से घायल 3 यात्रियों को सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

उद्धव और राज ठाकरे ने फिर किया शक्ति प्रदर्शन, जानिए किस मुद्दे को लेकर मंच से भरी हुंकार

मोकामा हत्याकांड में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, पटना के ग्रामीण SP समेत 4 अधिकारियों का ट्रांसफर

तालिबान ने भारत को दिया बड़ा ऑफर! दहशत में आ जाएगा पाकिस्तान

ISRO रचेगा नया इतिहास, लांच करेगा सबसे भारी उपग्रह, प्रक्षेपण को है तैयार

मोकामा हत्याकांड पर तेजस्वी यादव बोले, क्या चुनाव आयोग मर गया है?

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी बोले, 56 इंच की छाती में कुछ नहीं रखा, बताया रील बनाने को क्यों कहते हैं मोदी

आरा में पीएम मोदी बोले, राजद ने कनपटी पर कट्‍टा रखकर अपनी बात मनवाई

LIVE: राहुल गांधी बोले, 56 इंच की छाती में कुछ नहीं रखा, जंगलराज पर क्या बोले पीएम मोदी?

अमित शाह ने जंगलराज से बचाने के लिए वोट मांगा, बताया किसने किया बिहार का विकास?

मनोज तिवारी के रोडशो में बवाल, राजद कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद पर किया हमला

अगला लेख