Dharma Sangrah

MP: दतिया जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत, 20 घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 14 जून 2024 (10:38 IST)
दतिया (एमपी)। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में शुक्रवार तड़के श्रद्धालुओं को मंदिर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 लड़कियों और 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालु रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे थे तभी मैथाना पाली के पास सुबह करीब 4.30 बजे यह दुर्घटना हुई।
 
2 लड़कियों और 2 महिलाओं की मौत : अधिकारी ने बताया कि वाहन सड़क से उतरकर पलट गया और 15 फीट नीचे पुलिया में जा गिरा। इस दुर्घटना में 2 लड़कियों और 2 महिलाओं की मौत हो गई। दतिया के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि 1 घायल लड़की को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है और दूसरी को झांसी ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य घायलों का इलाज जिले में चल रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ये भी किसी के बेटे, पिता और पति हैं.. राघव चड्ढा ने गिनाए डिलीवरी बॉय के दर्द

क्या इंडिगो भारत सरकार को ब्लैकमेल कर रहा है? जानिए पुतिन ने ऐसी स्थिति में क्या किया था?

डीपफेक पर लगेगी लगाम, लोकसभा में रेगुलेशन बिल पेश, जानिए क्‍या है खतरा और क्‍या होगा फायदा?

पश्चिम बंगाल के बेलडंगा में बाबरी मस्जिद को लेकर बवाल, सैकड़ों लोग ईंटें लेकर रवाना

वाह रे डोनाल्ड ट्रंप! खुद ही उठाकर पहन लिया फीफा शांति पुरस्कार

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: IndiGo की आज भी 300 से ज्यादा उड़ानें, लोग हुए परेशान, एयरपोर्ट्‍स पर लंबी कतारें

Karnataka में सिद्धरमैया या शिवकुमार, कांग्रेस आलाकमान का मंथन, किसके पक्ष में आया फैसला

CM पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में विकास योजनाओं की समीक्षा की

CM योगी आदित्यनाथ की स्टार्टअप प्रोत्साहन नीतियों ने दिलाई बाराबंकी की मधुमक्खीवाला फर्म को वैश्विक पहचान

विकसित भारत के विजन में UP की भूमिका सबसे अहम, CM योगी ने रखा साल 2030 तक वन ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

अगला लेख